🔥 TRENDING Delhi woman dies while taking photo at... Delhi HC orders SAP to restore Nayara... Sharjeel Imam Granted Interim Bail to... Three men posing as police assault tee... Three Children Missing from Khargapur... Bank fraud in Dausa: Manager, three of...
22 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
गायनी पितामहेश्वरी में केस सुलह करने को लेकर घर पर हवाई फायरिंग
Crime

गायनी पितामहेश्वरी में केस सुलह करने को लेकर घर पर हवाई फायरिंग

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 01 Sep 2026, 11:42 AM 👁 172
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गयाजी शहर स्थित पितामहाश्वरी इलाके स्थित बाइक सवार बदमाशों ने केस सुलह करने को लेकर घर किया हवाई फायरिंग । पीड़ित ने मगध रेंज के आई जी विकास वैभव से मिलकर लगाई सुरक्षा कि गुहार

गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

घर पर हवाई फायरिंग और केस में सुलह का दबाव, पीड़िता ने IG विकास वैभव से लगाई आरोपियों की गिरफ्तारी की गुहार



गया। सिविल लाइन थाना कांड संख्या 482/26 के मामले में पितामहेश्वर निवासी चाँदनी नूतन पुरी ने गया के आईजी विकास वैभव से मुलाकात कर आवेदन सौंपा है। पीड़िता ने मामले में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उनके घर पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग की। घटना के बाद पुलिस ने मौके से खोखा बरामद किया है। चाँदनी नूतन पुरी का दावा है कि फायरिंग की पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।


पीड़िता ने आईजी को बताया कि उनके पति को पूर्व में गोली मारकर घायल किया गया था। इस घटना को लेकर सिविल लाइन थाना कांड संख्या 289/20 दर्ज है। पीड़िता के अनुसार, यह मामला फिलहाल व्यवहार न्यायालय में गवाही के लिए लंबित है।

चाँदनी नूतन पुरी का आरोप है कि उक्त मामले के अभियुक्तों की ओर से लगातार केस में सुलह करने के लिए धमकी और दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि आरोपियों की ओर से मामले के साक्ष्यों को प्रभावित करने अथवा किसी तरह का अनैतिक प्रयास किया जा सकता है।


पीड़िता ने बताया कि घर पर फायरिंग से जुड़े मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। उन्होंने फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

पीड़िता ने आईजी विकास वैभव से पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच तथा अपनी सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

फिलहाल पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
📲Get App