अपराध
गयाजी में पुलिस ने 438लीटर विदेशी शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया
गयाजी जिला विष्णुपद थाना क्षेत्र के नावगढी मोहल्ला में पुलिस ने गुप्त सुचना पर करवाई करते हुए एक घर से 438लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया
गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
गया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 438 लीटर विदेशी शराब बरामद; चार गिरफ्तार
गया: जिले के विष्णुपद थाना क्षेत्र के नावगढ़ी मोहल्ले में पुलिस शराबबंदी कानून के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर से 438 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, शराब के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नावगढ़ी मोहल्ले स्थित एक घर में भारी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उक्त घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक कमरे में अलग-अलग जगहों पर छिपाकर रखी गई शराब मिली।
शराब को ट्रंक, बर्तनों और अन्य घरेलू सामानों के बीच छिपाकर रखा गया था। यहां तक कि कुछ शराब फ्रिज में भी रखी गई थी। पुलिस ने घर के विभिन्न स्थानों से कुल 438 लीटर विदेशी शराब बरामद कर जब्त कर ली।
इस कार्रवाई में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके पर पहुंचे मजिस्ट्रेट आनंद ने भी पूरी कार्रवाई की जानकारी ली।
वहीं, सिटी डीएसपी सरोज कुमार शाह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शराब के अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
बाइट सरोज शाह dsp1