🔥 TRENDING बोकारो में चक्रवाती तूफान अर्णब का प्र... ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ: ਰਿਆਤ ਬਹਿਰਾ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਵਿੱਚ... ಮಧುಗಿರಿ ಶಾಸಕ ಕೆ.ಎನ್. ರಾಜಣ್ಣ ಅವರ ಭಗೀರಥ:... 4 Dead Including Toddler in Truck-Auto... SBI Ordered to Pay Rs 2 Lakh After UP... MACT awards Rs 61.33 lakh to bank empl...
29 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Lifestyle

गया में आयुर्वेद महाविद्यालय का पुरातन छात्र मिलन समारोह आयोजित जुटे सैकड़ों चिकित्सक

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 29 Oct 2026, 09:26 AM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गया में में आयुर्वेद महाविद्यालय में पुरातन छात्र मिलन समारोह आयोजित जिसमें देशभर से जुटे सैकड़ों चिकित्सक

गया से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

गया में आयुर्वेद महाविद्यालय का पुरातन छात्र मिलन समारोह, देशभर से जुटे सैकड़ों चिकित्सक


गया: करजरा स्थित स्वामी राघवेंद्राचार्य त्रिडंडी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में पुरातन छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, गया के वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, जदयू नेता चंदन सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे सैकड़ों चिकित्सकों ने भाग लिया और महाविद्यालय से जुड़ी पुरानी यादें साझा कीं।

वर्ष 1982 से 2018 तक महाविद्यालय से शिक्षा प्राप्त करने वाले पूर्ववर्ती विद्यार्थियों को मेडल, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और वाराणसी समेत कई क्षेत्रों से पहुंचे चिकित्सकों ने अपने अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और बिहार सरकार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आयुष मंत्रालय के गठन और आयुर्वेद संस्थानों के विकास से प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति को नई पहचान मिली है। वैज्ञानिक अनुसंधान और सरकारी सहयोग से आयुर्वेद को आगे बढ़ाया जा रहा है।

वहीं, वेंकटेश प्रपन्नाचार्य ने बताया कि महाविद्यालय के हजारों पूर्ववर्ती छात्र सरकारी सेवाओं और प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
📲Get App