🔥 ट्रेंडिंग 30लाख के सोने के आभूषण चोरी दिल्ली पुलिस ने टक्कर गिरोह के सक्रिय... लक्ष्मी नगर में जटिल बिजली के तारों से... कुल्हाड़ी से पिता ने मार डाला 28 वर्षी... पवन सिंह की माँ की अचानक बिगड़ी तबीयत,... Niyaz ceremony held in Limbayat on the...
02 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
गांधी जयंती पर पूर्व चेयरमैन आशीष शर्मा ने गांधी चौराहे पर पहुंचकर किया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन

गांधी जयंती पर पूर्व चेयरमैन आशीष शर्मा ने गांधी चौराहे पर पहुंचकर किया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन

✍️ रिपोर्टर: Lucky bajrangi 🗓 02 अक्टू. 2026, 09:48 PM 👁 11
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
गांधी जयंती पर पूर्व चेयरमैन आशीष शर्मा ने गांधी चौराहे पर पहुंचकर किया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन

हाथरस। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर हाथरस के पूर्व चेयरमैन आशीष शर्मा गांधी चौराहे पर पहुंचे और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश के माध्यम से देश और समाज को नई दिशा देने का कार्य किया। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं और हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।

पूर्व चेयरमैन आशीष शर्मा ने गांधी जी के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में आपसी भाईचारा, शांति और सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
📲Get App