🔥 ट्रेंडिंग ग्वालियर: ऑपरेशन मुस्कान के तहत आरोन प... हरदा: वनाधिकार के 1500 लंबित पट्टों के... અમદાવાદ: વ્યાજખોરીના મામલે મયુર રબારી... लखनऊ कैसर बाग बस स्टैंड पर अस्वच्छ शौच... ઝોન‑01 વિસ્તારમાં 2025‑26માં પકડાયેલ વ... कपिल शर्मा की वजह से सैफ अली खान संभाल...
18 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*गादाणा में गरबा की धूम, भक्तिमय माहौल में झूमे श्रद्धालु

✍️ रिपोर्टर: गोविंद बामणिया 🗓 18 अक्टू. 2026, 09:50 AM 👁 22
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मारवाड़ जंक्शन। गादाणा गांव श्री आशापुरा नवयुग मित्र मंडल द्वारा गरबा महोत्सव की धूम मची हुई है। गादाणा में आयोजित गरबा महोत्सव में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर उत्सव का आनंद उठा रहे हैं।महोत्सव में युवा पूरे उत्साह के साथ गरबा नृत्य करते नजर आ रहे हैं। रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट के बीच पारंपरिक गरबा गीतों की धुन पर प्रतिभागी जमकर थिरक रहे हैं। महिलाओं और युवतियों में भी गरबा को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है।महोत्सव के दौरान पूरा माहौल उल्लासमय बना हुआ है। गरबा महोत्सव लोगों के लिए मनोरंजन के साथ ही आपसी मेल-मिलाप और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर भी बन रहा है।
📲Get App