🔥 TRENDING मुरबाड साहित्य आणि संस्कृती मंडळाचे अध... अरीफुल हक़े, हाजो (असम) में 3 अक्टूबर... सेवा ज्योति यात्रा 7 अक्टूबर को, बाइक... IIIT Hyderabad Unveils Advanced EEG La... Rajputana Rifles Regimental Centre Wel... Sikkim Dance Academy Selected to Repre...
05 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Defence

गौशालाओं की व्यवस्थाओं को लेकर अखंड राष्ट्रीय हिन्दू सेना ने सौंपा ज्ञापन

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 05 Oct 2026, 09:55 PM 👁 24
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उरई तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, व्यवस्थाओं में लापरवाही से गोवंश के बीमार होने और मृत्यु की स्थिति पर जताई चिंता

उरई, जालौन। जनपद जालौन के सभी विकासखंडों में संचालित गौशालाओं की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कराए जाने तथा गोवंश के लिए पर्याप्त चारा और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की मांग को लेकर अखंड राष्ट्रीय हिन्दू सेना, जिला जालौन द्वारा उरई तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया कि जिले की विभिन्न गौशालाओं में गोवंश के लिए चारे और पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण गायें बीमार पड़ रही हैं। उचित देखभाल एवं व्यवस्थाओं के अभाव में गोवंश की मृत्यु होने की भी स्थिति सामने आ रही है। संगठन ने प्रशासन से जनपद के सभी ब्लॉकों की गौशालाओं का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच कराने और कमियों को तत्काल दूर कराने की मांग की। संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आर. पी सिंह बघेल (एडवोकेट) के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन के दौरान जिला अध्यक्ष जालौन जंग बहादुर सिंह, शीलू पाल, मनीष पाल एवं पंकज गुप्ता, उरई जिला जालौन उपस्थित रहे। संगठन ने प्रशासन से गौशालाओं में गोवंश के लिए चारा, स्वच्छ पानी और आवश्यक देखरेख की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि गोवंश को बीमारियों एवं असमय मृत्यु से बचाया जा सके।
📲Get App