🔥 TRENDING Rajasthan Tests Survival of Great Indi... Minor abducted and brutally beaten aft... Youth Fatally Axed Returning with Buff... மின் நிறுத்தம் அறிவிப்பு ಅಥಣಿ ಕ್ಷೇತ್ರದಲ್ಲಿ ಅಭಿವೃದ್ಧಿಗೆ ವೇಗ: ಮೂರ... पिपरई के लक्ष्मी नारायण मंदिर में कृष्...
05 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Travel

सेवा ज्योति यात्रा 7 अक्टूबर को, बाइक रैली के साथ निकलेगी पदयात्रा

✍️ Reporter: Devendra Kumar Poya 🗓 05 Oct 2026, 10:39 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*कांकेर* सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्टूबर को कांकेर में सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसमें बाइक रैली और पदयात्रा दोनों निकाली जाएगी। बाइक रैली में करीब 500 लोगों के शामिल होने की संभावना है।

तैयारियों को लेकर कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जिला कार्यालय में बैठक लेकर समीक्षा की। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को 7 अक्टूबर सुबह 8 बजे नया बस स्टैंड स्थित डोम में उपस्थित होने को कहा है। कलेक्टर ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

बैठक के बाद कलेक्टर ने नया बस स्टैंड में तैयारियों का अवलोकन भी किया। बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक, जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
📲Get App