🔥 TRENDING Delhi's Air Quality Index Surpasses 40... Cyclone Threat Over Bay of Bengal Hits... Ashneer Grover Rumoured to Join Karan... Suniel Shetty’s ‘Nanhey Dil’ to Hit Th... Sharad Kapoor’s wife Koel Basu linked... New Weather System in Andaman Sea Rais...
14 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

ग्रामीणों के कहने पर चुनाव मैदान में उतरी सरस्वती देवी चौधरी 100 दिन में बदलाव का दावा

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 14 Nov 2026, 06:03 AM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*ग्रामीणों के कहने पर चुनाव मैदान में उतरीं सरस्वती चौधरी, 100 दिन में बदलाव का दावा*
*पतलिया पंचायत में सरपंच चुनाव की सरगर्मी तेज, रास्ते, नालियां, खेल मैदान और पेंशन जैसी समस्याओं के समाधान का रखा एजेंडा*
ग्रामीणों के कहने पर चुनाव मैदान में उतरी सरस्वती देवी चौधरी 100 दिन में बदलाव का दावा
खैरथल हीरालाल भूरानी

ग्राम पंचायत पतलिया में 16 नवंबर को होने वाले सरपंच पद के चुनाव को लेकर माहौल गर्माने लगा है। प्रत्याशी ग्रामीणों के बीच पहुंचकर समर्थन जुटाने के साथ गांव के विकास को लेकर अपनी योजनाएं भी सामने रख रहे हैं। सरपंच पद की प्रत्याशी सरस्वती चौधरी के पति विजय सिंह का कहना है कि चुनाव लड़ने का निर्णय उनका व्यक्तिगत फैसला नहीं, बल्कि ग्रामीणों की प्रेरणा और अपेक्षाओं का परिणाम है। गांव के लोगों ने ही उन्हें आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया और उनकी समस्याओं को दूर करने की जिम्मेदारी उठाने का आग्रह किया।
विजय सिंह ने कहा कि पतलिया में कई बुनियादी समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं। गांव के रास्तों की खराब स्थिति, नालियों का अभाव और गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होना ग्रामीणों के लिए रोजमर्रा की परेशानी है। उनका कहना है कि यदि ग्रामीण सरस्वती चौधरी को सेवा का अवसर देते हैं तो इन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।
*पहले 100 दिन में काम से साबित करेंगे प्रतिबद्धता*
विजय सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनावी वादे करना नहीं, बल्कि गांव में दिखाई देने वाले बदलाव की शुरुआत करना है। जनता का आशीर्वाद मिला तो शुरुआती 100 दिनों में ही प्रमुख समस्याओं को चिह्नित कर उनके समाधान के लिए ठोस काम शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास की शुरुआत उन्हीं कामों से होनी चाहिए, जिनका सीधा संबंध ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी से है।
*युवाओं के लिए खेल मैदान, बुजुर्गों को पेंशन दिलाने पर जोर*
उन्होंने बताया कि गांव के युवाओं को खेल गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खेल मैदान की व्यवस्था कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ बुजुर्गों को पेंशन, पात्र परिवारों को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं का समाधान भी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
विजय सिंह के अनुसार पंचायत का विकास केवल सड़क, नाली और अन्य निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं होना चाहिए। युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर, बुजुर्गों को सम्मान और जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना भी उतना ही जरूरी है।
*ग्रामीणों का विश्वास ही सबसे बड़ी पूंजी*
विजय सिंह ने कहा कि ग्रामीणों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें चुनाव मैदान में आगे बढ़ाया है, उस पर खरा उतरना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी। सरस्वती चौधरी की ओर से गांव के लोगों की समस्याएं सुनने और पंचायत स्तर पर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।
पतलिया पंचायत के चुनाव में अब विकास और बुनियादी सुविधाओं के मुद्दे प्रमुखता से उभर रहे हैं। ग्रामीणों का मतदान ही तय करेगा कि आगामी कार्यकाल में पंचायत की जिम्मेदारी किसे सौंपी जाएगी।
📲Get App