🔥 ट्रेंडिंग दिल्ली में विरोध के कारण ट्रैफ़िक प्रत... देश भर के विरोधों के बीच नई दिल्ली को... कूनो नेशनल पार्क में 28 चीतों की मौत,... ୱେବ ଚ୍ୟାନେଲ ସମ୍ପାଦକ ସୁଧାଂଶୁ ରାଉତଙ୍କୁ ଗ... हांसपुर गौशाला में पंचम जागरण व ‘एक शा... କୋଇଲା ଲୋଡିଂ କ୍ଷେତ୍ରରେ ନୂଆ ରେକର୍ଡ ସ୍ଥାପ...
13 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

गरबा पंडालों में शालीनता अनिवार्य, फूहड़ता पर सख्त ड्रेस कोड की माँग

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 13 अक्टू. 2026, 12:07 PM 👁 21
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गरबा केवल नृत्य नहीं, माँ आदिशक्ति की आराधना है; आयोजकों को शालीन परिधान और आचार संहिता लागू करनी चाहिए।

गरबा केवल एक नृत्य या मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि माँ आदिशक्ति की आराधना और सनातन परंपरा का पावन पर्व है।

इस पावन अवसर पर शालीनता और धार्मिक मर्यादा का पालन अनिवार्य है।

जब कोई व्यक्ति धार्मिक मंचों और आयोजनों को आधुनिक चकाचौंध या फूहड़ प्रदर्शन का केंद्र बना देता है, तो इससे आस्था और संस्कृति की मूल भावना को गहरी ठेस पहुँचती है।

पारंपरिक परिधान जैसे चनिया-चोली या कुर्ती-पायजामा इस उत्सव की सांस्कृतिक पहचान हैं, न कि अंग-प्रदर्शन करने वाले वस्त्र। आयोजकों और समाज की यह स्पष्ट जिम्मेदारी बनती है कि वे गरबा पंडालों में सख्त ड्रेस कोड और आचार संहिता लागू करें।

जो लोग सनातन परंपरा और पर्व की पवित्रता का सम्मान नहीं कर सकते, उन्हें ऐसे धार्मिक आयोजनों में प्रवेश की अनुमति बिल्कुल नहीं मिलनी चाहिए। उत्सव का उल्लास अपनी जगह है, लेकिन परंपरा और भक्ति की कीमत पर फूहड़ता को बढ़ावा देना किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं हो सकता। समय रहते ऐसे आयोजनों में अनुशासन और पवित्रता सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि संस्कृति का उपहास बनने से रोका जा सके।
📲Get App