Local
गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के बंजारी स्थित बबलु पेट्रोल पंप के पास स्कूल बस और ट्रक के बिच आमने सामने हुई टक्कर
गोपालगंज जिला के गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के बंजारीबबलु पेट्रोल पंप के पास स्कूल बस और ट्रक के बिच आमने सामने हुई टक्कर हादसे में स्कूल बस चालक और सहकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए वही ट्रक चालक और खलासी ट्रक के केबिन में फंस गए
गोपालगंज से अवनीश कुमार कि
ट्रक और स्कूल बसगोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के बंजारी स्थित बबलू पेट्रोलियम पेट्रोल पंप के समीपस्कूल एनएच-27 पर ट्रक और स्कूल बस के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में स्कूल बस चालक और सहकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि ट्रक चालक और खलासी ट्रक के केबिन में फंस गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया। दुर्घटना में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसे में घायल स्कूल बस चालक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के हजियापुर निवासी राजकिशोर सिंह के 42 वर्षीय पुत्र राजभूषण सिंह के रूप में हुई है। वहीं, बस के सहकर्मी की पहचान लाल बाबू साह के 50 वर्षीय पुत्र मंजय साह के रूप में की गई है।
स्कूल बस सीबीएसई पब्लिक स्कूल की बताई जा रही है। बस चालक राजभूषण सिंह की हालत गंभीर और नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया है।
ट्रक चालक की पहचान राजस्थान के जोधपुर निवासी सोगे खान के 22 वर्षीय पुत्र बदीन खान के रूप में हुई है। वहीं, ट्रक के खलासी की पहचान 23 वर्षीय अजीज खान के रूप में हुई है। दोनों ट्रक के केबिन में फंस गए थे, जिन्हें पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।
दुर्घटना के बाद एनएच-27 पर यातायात प्रभावित हो गया था। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कूल बस को सड़क से हटवाकर यातायात दोबारा शुरू कराया। फिलहाल पुलिस राहत एवं बचाव कार्य के साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
हादसे में घायल तीन अन्य लोगों का इलाज मॉडल सदर अस्पताल में जारी है।
बाइट=स्थानीय