राजनीति
फर्रुखाबाद में सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग पर पैदल मार्च
मंगलवार को फर्रुखाबाद में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग में पुतला फूंका और पैदल मार्च निकाला।
मंगलवार को फर्रुखाबाद में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग में जोरदार प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भोलेपुर क्रॉसिंग (रेलवे पुल) से लेकर जेएनवी रोड पर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक पैदल मार्च निकाला।
आंबेडकर प्रतिमा के पास पहुँचकर कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का फोटो लगाकर तीन पुतले फूंके और कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान किया। इस दौरान तख्तियों पर 'एक कचौड़ी दो समोसा, ज्ञानू तेरा क्या भरोसा', 'राजा की जान तोते में', 'गली-गली में शोर है, ज्ञानेश चोर है' और 'चुनाव आयोग मुर्दाबाद' जैसे नारे लिखे हुए लहराए।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस प्रशासन ने तैनाती की और फतेहगढ़ कोतवाली की पुलिस ने भी सुरक्षा संभाली। प्रदर्शन में पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, पूर्व विधायक अजीत कठेरिया, वरिष्ठ नेता सरल दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी, पूर्व मंत्री सर्वेश अंबेडकर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मदाबाद हरीश कुमार सहित बड़ी संख्या में सपा नेता, कार्यकर्ता और युवा संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
सपा जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि मुख्य चुनाव आयुक्त ने इस्तीफा नहीं दिया तो पार्टी कार्यकर्ता आगे भी संघर्ष और आंदोलन जारी रखेंगे।