🔥 TRENDING BRS Demands Telangana Hate Speech Bill... India says new UN Security Council per... धार्मिक कार्यक्रम में मंत्रोच्चार से द... ବରଗଡ଼ ଧନୁଯାତ୍ରା; କଂସ ଭୂମିକାରୁ ଓହରିଲେ ସୁ... Telangana-born Republican Saritha Koma... सचिन (गोलू) जयसवाल ने बड़ी बिजासन से ख...
27 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

फारबिसगंज बाल मध्य विद्यालय के अंदर नशेड़ियों का अड्डा

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 24 Oct 2026, 03:42 PM 👁 33
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अररिया जिले के फारबिसगंज बाल मध्य विधालय के अंदर नशेड़ियों का अड्डा स्कूल अंदर घुस कर मैडम और बच्चों कोबनाया बंधक

फारबिसगंज से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट में

अररिया जिले के फारबिसगंज बाल मध्य विद्यालय स्कूल के अन्दर नशेड़ियों का अड्डा, स्कूल के अंदर घुसकर मैडम बच्चों को बनायाबंधक, मचा अपहर, स्कूल के अंदर नशा का सामान से भरा पूरा ग्राउंड
अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत वार्ड संख्या 15 स्थित बाल मध्य विद्यालय में नशेड़ियों का दुस्साहस देखने को मिला है। विद्यालय में कुछ नशेड़ी युवक घुस आए और क्लास रूम को बाहर से बंद कर दिया। मैडम बच्चों के बीच अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।विद्यालय की प्रधान अध्यापिका ने बताया कि आए दिन यहां चार पांच की संख्या में नशेड़ी युवक घुस आते हैं और उनके द्वारा विद्यालय परिसर में नशा किया जाता है और मना करने पर मारपीट और गाली गलौज की जाती हैं। प्रिंसिपल ने बताया कि आज भी एक शिक्षिका के साथ धक्का मुक्की की गई जिससे हम सभी लोग भयभीत हैं। इस संबंध में शिक्षिकाओं के द्वारा प्रखंड शिक्षा अधिकारी को आवेदन देकर स्थानांतरण करने की मांग की गई है शिक्षिका पल्लवी कुमारी, आशिया परवीन ,स्मिता कुमारी,रंजू गुप्ता, सुनीता देवी ,रंजीता कुमारी ने लिखित आवेदन देकर कहा कि विद्यालय सुचारु रूप से संचालित था इसी दौरान पांच युवक घुस आए और वर्ग कक्ष को बंद कर दिया जिसके बाद शोर मचाने पर एक शिक्षक और रसोईया द्वारा दरवाजा खोला गया शिक्षिकाओं के द्वारा महिला शिक्षिकाओं के जान और सम्मान की सुरक्षा करने की मांग की गई है।यही नहीं विद्यालय परिसर में तास की गड्डी और नशे का सामान भी बिखरा मिला है शिक्षिकाओं की मांग है कि नशेड़ियों के खिलाफ उचित कारवाई की जाए।

शिक्षा विभाग को कई बार पत्राचार किया गया जिला शिक्षा पदाधिकारी, BEO सभी को आवेदन दिया गया पर किसी ने नहीं सुध ली।
📲Get App