🔥 TRENDING Female Elephant Found Dead in Jharkhan... Kerala Launches 'Toofan Thaddesham': S... Kerala Lottery SK-51 Draw Cancelled on... Kerala Lottery SK 72 Result Postponed... BJP Allegedly Tries to Remove Muslim W... Telangana Cabinet Clears Two Pending I...
02 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

एटा में व्यापारियों ने यूपीआई पर MDR के विरोध में किया बहिष्कार और धरना प्रदर्शन

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 02 Oct 2026, 05:37 PM 👁 6
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

केंद्र सरकार द्वारा यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत MDR (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) के विरोध में एटा के व्यापारियों ने यूपीआई भुगतान का पूर्ण बहिष्कार किया। व्यापारियों ने घंटाघर पर धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार से इस प्रस्ताव को तत्काल वापस लेने की मांग की है।

एटा - भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल एवं राष्ट्रीय महामंत्री मुकुंद मिश्रा के संयुक्त आवाहन पर एटा उद्योग व्यापार मंडल ने केंद्र सरकार द्वारा यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत MDR का पुरजोर विरोध करते हुए आज यूपीआई भुगतान लेने का पूर्ण बहिष्कार किया। इस निर्णय से स्थानीय बाजारों में डिजिटल भुगतान प्रभावित हुआ।

उक्त संदर्भ में, एटा उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अतुल राठी के नेतृत्व में संगठन के समस्त पदाधिकारियों एवं व्यापारी सदस्यों ने घंटाघर, एटा पर एक विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की इस नीति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और इसे व्यापारियों के हित के विरुद्ध बताया।

धरना प्रदर्शन के उपरांत, एटा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारी सदस्यों ने एटा नगर के विभिन्न बाजारों में जुलूस निकालकर यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित MDR का अपना विरोध दर्ज कराया। जुलूस के दौरान व्यापारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

अपने विरोध प्रदर्शन के माध्यम से, एटा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारी सदस्यों ने केंद्र सरकार से यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित MDR को तत्काल प्रभाव से वापस लेने का विनम्र अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि यह कदम छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ डालेगा। इस प्रदर्शन में श्री अशोक सर्राफ, कल्लू मियां, राकेश वार्ष्णेय आर के ज्वेलर्स, डेविड जैन, कैलाश जैन, अमित गुप्ता, राहुल वार्ष्णेय बॉबी, संजीव वार्ष्णेय, संजीव जैन, उमेश प्रताप सिंह चौहान, आनंद सर्राफ, नेवी जैन, साबिर मियां, मुकेश वार्ष्णेय, जावेद आलम, प्रवीण जैन, चंद्रपाल वार्ष्णेय, चेतन वार्ष्णेय, दीपक जैन, गोपाल वार्ष्णेय सहित अनेकों पदाधिकारी एवं व्यापारी सदस्य उपस्थित रहे।
📲Get App