🔥 TRENDING Taapsee Pannu Reveals Secret Wedding:... Salman Khan Criticises Yung DSA’s ‘Fem... Mrunal Thakur Seen Outside Salon in Ba... Yung DSA’s Brother Addresses Accent Co... Tripura CM Reports Shrinking Rural-Urb... Protesters Block Former Tripura CM Man...
27 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

एटा में विश्व नदी दिवस पर 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 27 Sep 2026, 08:40 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

विश्व नदी दिवस के अवसर पर आर्ष गुरुकुल में आयोजित 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर नदी संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य नदियों के महत्व और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना था।

एटा राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश के निर्देशन एवं जिलाधिकारी की प्रेरणा से जिला गंगा समिति, एटा द्वारा विश्व नदी दिवस के अवसर पर आर्ष गुरुकुल में 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नदियों के महत्व, उनके संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में ग्रीन कल्चर फाउंडेशन के संस्थापक दर्पण भारद्वाज ने विद्यार्थियों को नदियों के जीवनदायिनी स्वरूप से अवगत कराते हुए विश्व नदी दिवस के उद्देश्य और प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने नदियों के संरक्षण एवं स्वच्छता के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं, नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी आर्यन गौड़ ने नमामि गंगे परियोजना के आठ प्रमुख आयामों की जानकारी दी और गंगा एवं अन्य नदियों के संरक्षण, स्वच्छता व पुनर्जीवन के लिए किए जा रहे प्रयासों से विद्यार्थियों को अवगत कराया।

आर्यन गौड़ ने विद्यार्थियों से नदी संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा समाज में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए भाषण, चित्रकला, गीत एवं कविता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताओं में भाषण में युवराज आर्य, चित्रकला में आयुष आर्य, गीत में दैनिक उपाध्याय तथा कविता में अभिषेक आर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को नदियों को स्वच्छ एवं निर्मल रखने, जल संरक्षण करने तथा पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया। विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
📲Get App