🔥 ट्रेंडिंग शिवसेनेत नगरसेवक सुभाष सापटे यांचा जाह... चौफुला‑सुपा घाटात एसटी बसचा अपघात: १८... ठाणे जिल्ह्यात आदिवासी शेतकऱ्यांच्या व... हाई कोर्ट ने डीएम और एसपी को अपराध निय... मुरैना में हाईवे पर कार‑डम्पर टक्कर, 4... खरगोन में किसानों ने चार गुना मुआवजे क...
16 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

एटा में जाम कम करने हेतु रोडवेज बसों की डायवर्जन व्यवस्था लागू

✍️ रिपोर्टर: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 16 सित. 2026, 10:14 PM 👁 9
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रोडवेज ने 15 सितंबर से एटा में बसों की रूट बदल कर जाम घटाने का कदम उठाया।

एटा शहर में लगातार बढ़ती जाम की समस्या को देखते हुए रोडवेज बसों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है।

एटा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप यादव ने 15 सितंबर को कार्यालय आदेश जारी कर बसों के लिए डायवर्जन व्यवस्था लागू की है। यह व्यवस्था प्रतिदिन सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक प्रभावी रहेगी।

आदेश के अनुसार, दिल्ली की ओर से आने वाली और एटा शहर से आगे जाने वाली रोडवेज बसें रेलवे ओवरब्रिज स्थित महाराणा प्रताप चौक से कासगंज रोड बाईपास होकर अपने गंतव्य तक जाएंगी। कुरावली की ओर से आने वाली एटा से आगे जाने वाली बसों को अलीगंज तिराहा से अलीगंज रोड बाईपास होकर संचालित किया जाएगा।

इसी तरह फर्रुखाबाद की ओर से आने वाली बसें अलीगंज तिराहा से कुरावली मार्ग होते हुए बाईपास के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचेंगी।

रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक यह बदलाव शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और मुख्य मार्गों पर लगने वाले जाम को कम करने के उद्देश्य से किया गया है। डायवर्जन व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी।
📲Get App