🔥 TRENDING MLA Reviews Planned Revamp of Kalyanpu... Bijli Mahadev forest fire contained wi... Jailer 2 Digital Cut to Be 30 Minutes... चंद्रपूर जिल्हा न्यायालयाला बॉम्बने उड... Tripura Police Arrest Two Suspected Ar... Employer Arrested for Fatal Beating Ov...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Defence

एट के मुख्य बाजार में एसपी जालौन ने की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 05 Nov 2026, 04:43 AM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी सुझाव लिए, बाजार में सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने पर जोर।

एट (जालौन)। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण कायम करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चंद्र रावत ने कल दिनांक 04 अक्टूबर सायंकाल नगर पंचायत एट के मुख्य बाजार में सघन पैदल गश्त की। इस दौरान व्यापार मंडल के प्रतिनिधि विनय पाल, स्थानीय व्यापारियों एवं संभ्रांत नागरिकों ने भी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त में सहभागिता की। पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मुख्य बाजार की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता, उनकी कवरेज और यातायात प्रबंधन की जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यापारियों से सीधे संवाद कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। एसपी ने बाजार क्षेत्र में बेहतर निगरानी सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की कवरेज बढ़ाने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पुलिस की सक्रियता बनाए रखने पर जोर दिया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी कोंच परमेश्वर प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक एट शिव शंकर सिंह सहित पुलिस बल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
📲Get App