Defence
जालौन में परिषदीय परीक्षा 2027 के केंद्र निर्धारण पर मंथन, आपत्तियों के निस्तारण के लिए जनपदीय समिति की बैठक संपन्न
नकलविहीन एवं पारदर्शी परीक्षा कराने पर जोर, शासन के मानकों के अनुरूप तैयार होगी अंतिम केंद्र सूची
उरई (जालौन)। परिषदीय परीक्षा वर्ष 2027 के लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के संबंध में प्राप्त प्रत्यावेदनों एवं आपत्तियों के निस्तारण को लेकर बुधवार, 4 नवंबर 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार, उरई में जनपदीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी समीर ने की। इस दौरान परीक्षा केंद्रों के निर्धारण से संबंधित विभिन्न आपत्तियों और प्रत्यावेदनों पर विस्तार से चर्चा कर उनका नियमानुसार निस्तारण किया गया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. ईशान सोनी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में परीक्षा केंद्रों के चयन के लिए शासन द्वारा निर्धारित मानकों को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान विद्यालयों में बैठने की क्षमता, सीसीटीवी कैमरे, स्ट्रांग रूम, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, परीक्षा केंद्र तक की दूरी तथा आवागमन की सुगमता जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार किया गया। अधिकारियों ने निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण पर जोर दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, नकलविहीन एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस व्यवस्था, परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा तथा संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए। बैठक में निर्देशित किया गया कि सभी प्रत्यावेदनों एवं आपत्तियों का निर्धारित नियमों के अनुसार समयबद्ध निस्तारण करते हुए परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची तैयार की जाए, ताकि वर्ष 2027 की परिषदीय परीक्षाओं का आयोजन व्यवस्थित, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके।