🔥 TRENDING Bihar Police Arrest Three in Harassmen... Saamana Criticises Maharashtra Govt fo... Central Railway Tests KAVACH 4.0 Safet... Ravi Kishan Satirizes Rahul, Akhilesh’... Uttar Pradesh Textile Exports Surge 10... Uttar Pradesh Positions Itself as Hub...
21 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
एसपी जालौन ने थाना डकोर का किया आकस्मिक निरीक्षण, अभिलेखों के रखरखाव व लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के दिए निर्देश
Local

एसपी जालौन ने थाना डकोर का किया आकस्मिक निरीक्षण, अभिलेखों के रखरखाव व लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के दिए निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 08 Sep 2026, 03:28 PM 👁 24
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अभिलेखों के रखरखाव, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण, एचएस की निगरानी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दिए निर्देश

जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा थाना डकोर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय में रखे विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन कर उनके उचित रखरखाव एवं नियमित अध्यावधिक किए जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने थाने पर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही हिस्ट्रीशीटरों (HS) की नियमित निगरानी करने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने तथा फरियादियों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया।
📲Get App