🔥 TRENDING Delhi-NCR Air Quality Deteriorates to... Habitual Offender Arrested for Murder... Kerala HC orders SIT probe into Milma... Fire erupts in 7th‑floor corridor of T... India Evacuates 19 Seafarers Stranded... PM Modi Visits L.K. Advani on His 100t...
09 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
एम्स पटना में थाइरॉयड कैंसर के प्रति जागरूकता
Health

एम्स पटना में थाइरॉयड कैंसर के प्रति जागरूकता

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 24 Sep 2026, 08:48 AM 👁 84
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

एम्स पटना में थाइरॉयड कैंसर के पर जागरूकता सन्देश का आयोजन किया गया

पटना एम्स से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

एम्स पटना में थायरॉयड कैंसर के प्रति जागरूकता का संदेश, का संदेश नाभिकीय चिकित्सा विभाग ने आयोजित किया वॉकेथ

थायरॉयड कैंसर के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने और लोगों को बीमारी के शुरुआती लक्षणों, समय पर जांच तथा उचित उपचार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), पटना के नाभिकीय चिकित्सा विभाग द्वारा ‘थायरॉयड कैंसर जागरूकता माह सितंबर 2026’ के अंतर्गत बुधवार को जागरूकता वॉकेथॉन का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम एम्स पटना के नाभिकीय चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार के तत्वावधान में संस्थान के कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रो. (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं देखरेख में आयोजित किया गया।
वॉकेथॉन एम्स पटना के प्रशासनिक भवन से शुरू होकर ओपीडी परिसर तक आयोजित की गई। इस दौरान प्रतिभागियों ने जागरूकता संदेशों और नारों के माध्यम से थायरॉयड कैंसर की समय पर पहचान और उपचार के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, मरीजों, उनके परिजनों तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने थायरॉयड कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समय पर जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श के महत्व का संदेश दिया।
विशेषज्ञों ने बताया कि गर्दन में असामान्य गांठ या सूजन, आवाज में बदलाव अथवा निगलने में परेशानी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर समय पर चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक जांच कराना महत्वपूर्ण है। थायरॉयड कैंसर के कई प्रकारों में समय पर निदान और समुचित उपचार से बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।
कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रशांत कुमार सिंह, डीन (एकेडमिक्स) डॉ. पूनम प्रसाद भदानी, डीन (रिसर्च) डॉ. संजय पांडे, विभागाध्यक्ष नेत्र रोग विभाग डॉ. अमित राज, प्रोफेसर फिजियोलॉजी डॉ. योगेश, विभागाध्यक्ष सर्जिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. जगजीत पांडे तथा प्रोफेसर जनरल मेडिसिन डॉ. रवि कीर्ति सहित विभिन्न विभागों के चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
वॉकेथॉन के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि कैंसर के खिलाफ लड़ाई में जागरूकता, समय पर जांच और सही उपचार महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम ने थायरॉयड कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर चिकित्सकीय परामर्श के महत्व को भी रेखांकित किया।
एम्स पटना का नाभिकीय चिकित्सा विभाग कैंसर की रोकथाम, शुरुआती पहचान और आधुनिक उपचार विकल्पों के बारे में आम लोगों तक वैज्ञानिक एवं विश्वसनीय स्वास्थ्य जानकारी पहुंचाने के लिए निरंतर जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कर रहा है।
📲Get App