🔥 TRENDING Kadu Golla Community Celebrates Krishn... ભરૂચમાં ફૂડ-ડ્રગ્સ વિભાગની મોટી કાર્યવ... ધારી-અમરેલી હાઈવે પર બે મોટરસાયકલ વચ્ચ... હિંમતનગર RTO નજીક કાર વોશિંગ દુકાનમાં... હિંમતનગરમાં 35 વર્ષીય યુવકનું હાથેમતી... સાબરકાંઠા LCBએ હિંમતનગરમાંથી વિદેશી દા...
07 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
DMF निर्माण में गड़बड़ी पर कलेक्टर की सख्ती, 8 एमएम की जगह 6 एमएम सरिया मिलने पर सब इंजीनियर को निलंबित करने के निर्देश
Local

DMF निर्माण में गड़बड़ी पर कलेक्टर की सख्ती, 8 एमएम की जगह 6 एमएम सरिया मिलने पर सब इंजीनियर को निलंबित करने के निर्देश

✍️ Reporter: Vishwanath Pratap Singh 🗓 07 Sep 2026, 07:16 AM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

डीएमएफ से कराए जा रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता और गंभीर अनियमितता मिलने पर कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

डीएमएफ से कराए जा रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता और गंभीर अनियमितता मिलने पर कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मौके पर सीढ़ी मंगवाकर निर्माण में इस्तेमाल हो रहे सरिए की मोटाई की जांच कराई। निर्धारित 8 एमएम की जगह 6 एमएम का सरिया मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित सब इंजीनियर को निलंबित करने के निर्देश दिए।

निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर पंचनामा तैयार करने और एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि डीएमएफ के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान स्कूल भवन में निर्धारित मापदंड के विपरीत टाइल्स का उपयोग पाए जाने पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्माण एजेंसी को तय मानकों के अनुरूप सामग्री का उपयोग कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने की हिदायत दी। पीडीएस भवन की नीची प्लिंथ को लेकर भी कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निर्धारित मापदंडों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटघोरा के भवन निर्माण में देरी पर कलेक्टर ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए भवन का निर्माण अक्टूबर तक पूरा करने के निर्देश दिए।

जनपद पंचायत में फाइलों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने पर भी कलेक्टर ने सख्ती दिखाई। लंबित उपयोगिता प्रमाण पत्रों पर त्वरित कार्रवाई करने और संबंधित बाबू का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यों में लापरवाही और अनावश्यक देरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App