🔥 ट्रेंडिंग सड़क सुरक्षा चेतावनी: निर्धारित गति सी... औण्ड मीना ग्राम पंचायत में बाबा डॉ किर... சேலம் மாவட்ட நூலகங்களில் 2,543 போலி பு... ਜਲੰਧਰ-ਪਠਾਨਕੋਟ ਤੰਦਾ ਰੋਡ 'ਤੇ ਸਟਰੀਟ ਲਾਈਟ... सरगुजा ब्रेकिंग: जंगली हाथियों के सामन... દિયોદરમાં ૧૪ ડિસેમ્બરના સ્નેહમિલન માટે...
13 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

ड्यूटी से लौट रहे सिक्योरिटी गार्ड की संदिग्ध हालत में मौत, सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिला था

✍️ रिपोर्टर: Rajkumar Kaithwas 🗓 13 नव. 2026, 07:03 AM 👁 13
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
क्षेत्र के तारा नगर निवासी सचिन पिता छतर मंडलोई (उम्र लगभग 40 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। सचिन एनएचडीसी (NHDC) कॉलोनी में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत था।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना 11 तारीख की रात्रि करीब 10 बजे की है। सचिन अपनी ड्यूटी पूरी कर घर वापस लौट रहा था, तभी सिद्धवरकूट रोड पर वह अचेत अवस्था में पड़ा मिला। राहगीरों और स्थानीय लोगों की नजर जब उस पर पड़ी, तो उन्होंने तत्काल मानवता दिखाते हुए उसे मोटरसाइकिल के माध्यम से एनएचडीसी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में उपचार के दौरान सचिन ने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएचडीसी की एम्बुलेंस से बड़वाह शासकीय अस्पताल लाया गया, जहां सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
फिलहाल सचिन मंडलोई की मौत के असली कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। मृतक के कुछ मित्रों का कहना है कि उसे शुगर (मधुमेह) की बीमारी थी, जिसके चलते साइलेंट अटैक आने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, कुछ स्थानीय लोग इसे किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा मान रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह साफ हो सकेगी।
📲Get App