🔥 TRENDING PM Modi's Family Breaks Silence as 'Fi... Kashmiri Wazas Set 10 PM Wazwan Deadli... चट्ट पूजा के दौरान बिरौली में भक्तों क... BBC Questions Accuracy of Delhi's Diwa... Diljit Dosanjh‑Hania Aamir’s ‘Sardaar... Netflix Unveils 'Pushpak Vimaan' Starr...
13 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सरगुजा ब्रेकिंग: जंगली हाथियों के सामने वन विभाग बेबस! दो कुमकी हाथियों के सहारे मानव-हाथी द्वंद रोकने की तैयारी, लखनपुर-उदयपुर में दहशत

✍️ Reporter: Mukesh Yadav 🗓 13 Nov 2026, 07:25 AM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सरगुजा और सूरजपुर जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हाथियों के हमलों में कई लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद मानव-हाथी द्वंद की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है।

ताजा मामला उदयपुर वन परिक्षेत्र का है, जहां जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और ग्रामीणों में दहशत के बीच वन विभाग ने दो कुमकी हाथियों को पहुंचाया है। इनकी मदद से जंगली हाथियों की निगरानी, उन्हें नियंत्रित करने और आबादी वाले क्षेत्रों से दूर रखने की तैयारी की जा रही है।

लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर सरगुजा और सूरजपुर वन विभाग जंगली हाथियों पर प्रभावी नियंत्रण क्यों नहीं कर पा रहा है?

आखिर अब तक कितने निर्दोष ग्रामीण हाथियों के हमले में अपनी जान गंवा चुके हैं? क्या वन विभाग के पास हाथियों की निगरानी और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संसाधन और ठोस रणनीति नहीं है?

वहीं, लखनपुर और उदयपुर क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों को अपनी जान-माल और फसलों की चिंता सता रही है। रात होते ही हाथियों के डर से लोग सतर्क रहने को मजबूर हैं।

वन विभाग की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का सवाल है कि समय रहते हाथियों की लोकेशन की जानकारी, अलर्ट व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए जा रहे हैं?

दो कुमकी हाथियों को उदयपुर वन परिक्षेत्र में लाना वन विभाग की एक बड़ी पहल जरूर है, लेकिन क्या इससे हाथियों का आतंक थमेगा या फिर ग्रामीणों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा?

अब जरूरत है केवल हाथियों को नियंत्रित करने की नहीं, बल्कि इंसानी जिंदगी बचाने के लिए जवाबदेह और प्रभावी व्यवस्था बनाने की।

सरगुजा और सूरजपुर के जिम्मेदार अधिकारियों से सवाल है—आखिर कब तक ग्रामीण हाथियों के भय के साये में जीने को मजबूर रहेंगे?
📲Get App