🔥 TRENDING Delhi Air Quality Hits Critical Level,... तमाशा कलेच्या संवर्धनासाठी आणि कलावंता... पकरीबरावां में पर्व के लिए पुलिस ने सु... ગાંધીનગર જિલ્લા અને મહાનગરપાલિકા અધિકા... બનાસકાંઠા જિલ્લાના લોરવાડા ગામમાં સરપં... LG Manoj Sinha Inspects Prison Securit...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
डिप्लोमा में प्रथम वर्ष एवं लेटरल एंट्री से द्वितीय वर्ष में प्रवेश का अंतिम अवसर
Education

डिप्लोमा में प्रथम वर्ष एवं लेटरल एंट्री से द्वितीय वर्ष में प्रवेश का अंतिम अवसर

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 03 Sep 2026, 07:18 PM 👁 70
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

14 सितंबर 2026 दोपहर 12:30 बजे तक कर सकेंगे ऑनलाइन पंजीयन, छात्राओं के लिए अंतिम अवसर

भोपाल। शासकीय महिला पॉलिटेकनिक महाविद्यालय, शिवाजी नगर भोपाल में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए छात्राओं को एक और अंतिम अवसर दिया गया है। महाविद्यालय में प्रथम वर्ष तथा लेटरल एंट्री के माध्यम से द्वितीय वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक छात्राएं निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन पंजीयन कर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकती हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 14 सितंबर 2026 दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित की गई है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 20 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। प्रवेश की इच्छुक छात्राओं से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय रहते अपना ऑनलाइन पंजीयन पूर्ण कर लें।

महत्वपूर्ण तिथियां—
🔹 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ: 20 अगस्त 2026
🔹 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 14 सितंबर 2026
🔹 अंतिम समय: दोपहर 12:30 बजे तक
🔹 प्रवेश: डिप्लोमा प्रथम वर्ष एवं लेटरल एंट्री द्वितीय वर्ष

महाविद्यालय प्रशासन ने पात्र छात्राओं से इस अवसर का लाभ उठाकर निर्धारित समय-सीमा में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया है।
📲Get App