🔥 TRENDING ICAI Releases CA Foundation September... Kochi Mercedes Crash Victim's Daughter... Wall Street Slump: $2.5 Trillion Wiped... Ponnur Youth Killed in US Road Acciden... Jharkhand Police Investigate Brutal Mu... Keenan-Reuben Murder: Court Cuts Convi...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

डी.पी. विप्र महाविद्यालय में विश्वविद्यालय स्तरीय “साइनेक्स मिलेनियम” समारोह हुआ संपन्न आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना

✍️ Reporter: Ravindra Prakash Tiwari 🗓 30 Oct 2026, 10:46 PM 👁 44
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

डी.पी. विप्र महाविद्यालय में विश्वविद्यालय स्तरीय “साइनेक्स मिलेनियम” समारोह हुआ संपन्न आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना

डी.पी. विप्र महाविद्यालय में विश्वविद्यालय स्तरीय “साइनेक्स मिलेनियम” समारोह हुआ संपन्न आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना नवाचार से ही संभव है – विधायक कौशिक
बिलासपुर । डी.पी. विप्र महाविद्यालय, बिलासपुर में विश्वविद्यालय स्तरीय साइनेक्स मिलेनियम समारोह अंतिम दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धरमलाल कौशिक विधायक, बिल्हा विधासभा क्षेत्र, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती हर्षिता पांडेय, राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सलाहकार, राजकुमार अग्रवाल , वरिष्ठ सदस्य, प्रशासन समिति डी.पी. विप्र महाविद्यालय, डॉ.एम. एस. तंबोली प्राचार्य, डाॅ. निधीश चैबे, साइनेक्स मिलेनियम प्रभारी, अविनाश सेठी , एलुमिनी कमेटी के अध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थिति रही।



मुख्यातिथि धरमलाल कौशिक ने कहा कि डी.पी. विप्र महाविद्यालय सराहना करते हुए क्रियटिव छात्रों की सोच को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। भारत को आगे बढ़ाने तथा आत्म-निर्भर भारत की कल्पना नवाचार से ही संभव है। विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में हो रहे बदलावों के अनुरूप युवाओं को स्वयं को तैयार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, परिश्रम और सकारात्मक सोच के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देना चाहिए। उन्होंने महाविद्यालय की इस पहल को सराहनीय बताया। श्रीमती हर्षिता पांडेय जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि युथ अपने एनर्जी और क्रियविटी के जाने जाती है युवा वायु के वेग से चलता है। युवा हर चुनौति के लिए तैयार रहता है। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, प्रशासन एवं विभिन्न क्षेत्रों में युवा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी क्षमता पहचानने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

राजकुमार अग्रवाल ने तुलसीदास और कालीदास को याद करते हुए कहा कि सामान्य दिखने वाले लोगों में अद्भुत क्षमता होती है। महाविद्यालय का प्रथम लक्ष्य छात्रों का व्यक्त्वि विकास करना होता है और महाविद्यालय इस पर निरंतर कार्य कर रही है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम.एस. तंबोली ने अपने उद्बोधन में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण, अनुसंधान क्षमता एवं नवाचार की भावना विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि साइनेक्स मिलेनियम विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपने ज्ञान एवं कौशल का प्रदर्शन करने तथा भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होने का अवसर देते हैं। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने वाले समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों की सराहना की। महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. खगेन्द्र सोनी द्वारा लिखित ‘अप्रत्यक्ष कर जीएसअी सहित‘ एवं डाॅ. सुषमा शर्मा द्वारा लिखित ‘पत्रकारिता‘ पुस्तक का अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डाॅ. ऋचा हाण्डा एवं आभार प्रदर्शन डाॅ. दीपक कश्यप ने किया। इस अवसर पर डाॅ. मनीष तिवारी, गोविंद सेठी, जीतू ठाकुर, शिवा गेंदले, विनय अग्रवाल, निलेश माडेवार, टिकेश प्रताप सिंह, चित्रकांत निडरवार, विकास सिंह ठाकुर, मनीष मिश्रा, उमेश साहू, अरूण नथानी, बृजेश बोले, समर्थ मिरानी यूपेश कुमार, डाॅ. संजय तिवारी, डाॅ. एम.एल. जायसवाल, डाॅ. विवेक अम्बलकर, डाॅ. आशीष शर्मा, प्रो. ए.श्रीराम, डाॅ. सुषमा शर्मा, डाॅ. खगेन्द्र सोनी, डाॅ. जयंत राय, डाॅ. शिखा पहारे, डाॅ. सुरूचि मिश्रा, प्रो. विश्वास विक्टर, श्री शैलेन्द्र तिवारी, डाॅ. अजय यादव, डाॅ. किरण दुबे, प्रो. यूपेश कुमार, प्रो. सुचित दुबे, डाॅ. ज्योति तिवारी, हैल्सियनकांत, विभांशु अवस्थी, श्री सगराम चंद्रवंशी, श्री तोरण यादव एवं समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र/छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
📲Get App