🔥 TRENDING બગદાણા નજીક કાર‑ટેમ્પો ટક્કરથી 70 વર્ષ... Bhopal Youth Jumps to Death After Fami... Baby Girl Dies in Rajasthan Bus Accide... Jaipur Awaits Swachh Survekshan 2025-2... ચંદ્રનગર ખાતે શ્રી ઝાલાવાડી ખાખરીયા કડ... सिंधी समाज ने हटड़ी पूजन और मेलावड़े (...
11 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

डिंग: दीपावली के बाद कांकेर पुलिस का जुआरियों पर बड़ा एक्शन, 3 ठिकानों पर दबिश देकर 13 गिरफ्तार

✍️ Reporter: Devendra Kumar पोया 🗓 11 Nov 2026, 07:52 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कांकेर। दीपावली पर्व के दौरान जुए के खिलाफ कांकेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में 22 हजार 360 रुपये नगद, 6 मोबाइल और 8 मोटरसाइकिल सहित कुल 2 लाख 50 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई।
पुलिस के अनुसार, 9 नवंबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम व्यासकोगेरा बाजार के खुले मैदान, कांकेर के टिकरापारा पानी टंकी के पास और संजयनगर स्थित जमातखाना के पीछे छापेमारी की गई। यहां कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते पाए गए।
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 13 लोगों को पकड़ा। मौके से ताश की 156 पत्तियां और नगदी सहित वाहन व मोबाइल जब्त किए गए। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत तीन अलग-अलग अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन, एसडीओपी हरिश पाटिल के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार साहू के नेतृत्व में की गई।
📲Get App