🔥 ट्रेंडिंग प्रयागराज में पंचायत चुनाव की सुगबुगाह... त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने टीईटी पेपर-... कंदा एक्सप्रेस से 440 टन प्याज़, अक्टू... शाहजहांपुर में निर्वाचक नामावलियों के... नवंबर 2025 में गठित 8वीं वेतन आयोग के... सेप्टेंबर 2026 में ट्रैक्टर बिक्री में...
16 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

CM योगी के निर्देश पर महानवमी की छुट्टी घोषित, 19 अक्टूबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 16 अक्टू. 2026, 06:39 PM 👁 22
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पहले 20 अक्टूबर को घोषित था अवकाश, शासन की विज्ञप्ति के अनुसार बदली गई तारीख

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने महानवमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। शासन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, वर्ष 2026 की अवकाश सूची में संशोधन करते हुए 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि पूर्व में 20 अक्टूबर 2026 को महानवमी एवं विजयदशमी का अवकाश घोषित किया गया था। अब संशोधित निर्णय के तहत 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। शासन ने संबंधित विभागों को इस निर्णय के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
📲Get App