🔥 TRENDING बांदीकुई में बालाजी मंदिर का भव्य अन्न... Road per bus khadi karke gundagardi અરવલ્લી પોલીસ વિભાગ તરફથી નવું વર્ષની... केरेडारी हाई स्कूल में जेनजी प्रेस क्ल... पश्चिम चंपारण के बेतिया स्थित अपने आवा... छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य...
10 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

🙏 छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया घाटों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 10 Nov 2026, 11:51 AM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पटना में छठ महापर्व को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार ने वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के. शर्मा के साथ कंगन घाट, एनआईटी घाट, कृष्णा घाट औ

🙏 छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया घाटों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
पटना में छठ महापर्व को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार ने वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के. शर्मा के साथ कंगन घाट, एनआईटी घाट, कृष्णा घाट और लॉ कॉलेज घाट सहित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
इस दौरान घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, रोशनी, पहुंच पथ और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने तथा सुरक्षा और व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें, ताकि छठ महापर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।
छठ घाटों पर तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर प्रशासन अलर्ट!
📲Get App