🔥 TRENDING Traders Association Urges New Venues f... Jungle Camps India Takes Travelers Thr... OnePlus Announces November Rollout of... ଦୀପାବଳିରେ ବାଣ ଫୁଟାକୁ ନେଇ କଟକରେ ଉତ୍ତେଜନ... Abu Dhabi Hosts First Russia‑Ukraine P... West Bengal CM Adhikari probes TMC MLA...
10 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

पश्चिम चंपारण के बेतिया स्थित अपने आवासपर लोकसभा के मुख्य सचेतक डॉ संजय जयसवाल

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 10 Nov 2026, 12:18 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

लोक सभा के मुख्य सचेतक डॉ संजय जयसवाल ने प्रेस कॉफ्रेंस कर कहा कि एसआईआरको लेकर विपक्ष द्वारादेश भर में भ्रामक प्रचार कर रहा है

बेतिया से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

बेतिया स्थित अपने आवास पर एसआईआर को किया प्रेस कॉफ्रेंस लेकर लोकसभा सचेतक डॉ. संजय जायसवाल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा एसआईआर को लेकर विपक्ष देश मे भ्रामक कर रहा है प्रचार इसको लेकर पूरे भारत मे 22 नवंबर को होगी पदयात्रा ।
लोकसभा सचेतक सह प•चम्पारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने आज एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व उप मुख्यमंत्री बिहार रेणु देवी एवं पूर्व मंत्री बिहार नारायण साह भी उपस्थित रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. जायसवाल ने कहा कि एसआईआर मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए एक आवश्यक प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर पात्र मतदाता का नाम सूची में होना चाहिए और अपात्र नामों को हटाना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम पर कहा कि एसआईआर से किसी भी पात्र मतदाता का नाम नहीं कटेगा। यह प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के अनुसार और चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत हो रही है। उन्होने नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी केरल , आंध्रप्रदेश , कर्नाटक मे अच्छे चुनाव को कराने को लेकर एक तरफ धन्यवाद देती है तो दूसरी तरफ जहा उनकी सरकार नही बनी है उसको लेकर चुनाव आयोग का एसआईआर पर विरोध कर रही । अब जनता कांग्रेस को पहचान गई है वह अब कांग्रेस के बहकावे मे नही आने वाली है । डॉ. जायसवाल ने घोषणा की कि एसआईआर के प्रति जन-जागरूकता फैलाने और लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने हेतु 22 नवंबर को भव्य पदयात्रा पूरे भारत मे आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी व पूर्व मंत्री नारायण साह ने कहा कि भाजपा और एनडीए का संकल्प है कि कोई भी पात्र मतदाता वोट के अधिकार से वंचित न रहे। सरकार और संगठन मिलकर घर-घर जाकर लोगों को एसआईआर की प्रक्रिया के बारे में जागरूक करेंगे।

बाइट डॉक्टर संजय जयसवाल ( लोकसभा सचेतक सह सांसद )

बाइटरेणू देवी ( पूर्व उपमुख्यमंत्री बिहार सह विधायक)

बाइट नारायण साह ( पूर्व मंत्री बिहार सह विधायक)
📲Get App