🔥 ट्रेंडिंग आंध्र प्रदेश के सीएम नायडू ने तकनीकी‑आ... कोच्ची में सशस्त्र गैंग ने पुलिस पर हम... लॉरेंस बिश्नोई के 700 सदस्यों वाला अंत... ભરૂચના પિસાદ માર્ગે ટ્રક-બાઈક ટક્કર, એ... टॉम क्रूज़ को एएफआई जीवन उपलब्धि पुरस्... कपिल शर्मा ने रिषभ रिखिराम को तमन्नाह...
22 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
वायरल

चंदिया रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा,मालगाड़ी की चपेट में पति-पत्नी की मौत

✍️ रिपोर्टर: Dwarika Prasad 🗓 21 अक्टू. 2026, 11:20 PM 👁 20
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पति-पत्नी की मौत

चंदिया रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा,मालगाड़ी की चपेट में पति-पत्नी की मौत

उमरिया - चंदिया स्थित रेलवे स्टेशन पर बीती रात एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की जान चली गई।खबर है कि दम्पत्ति रेलवे लाइन पार कर रहे थे,उसी दौरान दोनों मालगाड़ी की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई।एक साथ दो जिंदगियों के खत्म होने की खबर ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।बताया जाता है कि स्थानीय मऊहार टोला वार्ड क्रमांक 10 निवासी करन फकीर उम्र 30 वर्ष और उनकी पत्नी नैना फकीर उम्र 26 वर्ष बीती रात करीब 9 बजे चंदिया रेलवे स्टेशन के करीब रेलवे लाइन पार कर रहे थे। इसी दौरान मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों की जान नहीं बच सकी।घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।हादसे के कारणों और घटना से जुड़ी अन्य परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है।एक ही हादसे में पति-पत्नी की असमय मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।जिस साथ ने जीवन की राह पर आगे बढ़ना था,वह सफर अचानक हमेशा के लिए थम गया।परिवार के लिए यह क्षति अपूरणीय है।_
📲Get App