🔥 TRENDING US Midterm Weather Alert: Thunderstorm... IMD warns of heavy rain and storms as... Netflix Announces Start of 'The Royals... AR Rahman Calls Hans Zimmer Collaborat... Sony Pictures Joins Destin Daniel Cret... Bond Film School Alumnus’s New Project...
04 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
चिराग पासवान के बयान तेजस्वी  यादव ने पूछा- सरकार में शर्मिंदगी महसूस करने वाले मंत्री पद पर क्यों नहीं छोड़ रहे हैं?
Politics

चिराग पासवान के बयान तेजस्वी यादव ने पूछा- सरकार में शर्मिंदगी महसूस करने वाले मंत्री पद पर क्यों नहीं छोड़ रहे हैं?

✍️ Reporter: Tarun Kumar 🗓 01 Oct 2026, 07:45 PM 👁 39
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

चिराग पासवान के बयान तेजस्वी यादव ने पूछा- सरकार में शर्मिंदगी महसूस करने वाले मंत्री पद पर क्यों नहीं छोड़ रहे हैं?

चिराग पासवान के बयान तेजस्वी यादव ने पूछा- सरकार में शर्मिंदगी महसूस करने वाले मंत्री पद पर क्यों नहीं छोड़ रहे हैं?
**********
संवाददाता: तरुण कुमार पटना खबर से..
* बिहार पॉलिटिक्स : चिराग पासवान के बयान पर तेजस्वी यादव में पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि सरकार में रहकर शर्मिंदगी होने वाले मंत्री पद क्यों नहीं छोड़ रहे हैं.
* बिहार पॉलिटिक्स तेजस्वी यादव : केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के बयान पर बिहार में नया सियासी घमासान मच गया है. चिराग पासवान ने कुछ दिनों पहले बिहार में बढ़ते अपराध पर कहा था कि इस सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है.
* आपको बताते चले कि चिराग पासवान की बिहार की स्थिति को लेकर की गई टिप्पणियों पर अब राजद नेता ने जोरदार पलटवार भी किया है. तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया कि अगर सरकार में शामिल रहने के बावजूद कोई नेता व्यवस्था में बदलाव नहीं कर सकता है तो फिर ऐसे पद पर बने रहने का क्या मतलब है.
* *सब दिखाया है...*
* बिहार के प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने चिराग के बयान को लेकर कहा है कि यह सब केवल दिखावे के लिए नहीं होना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी मंत्री को लगता है कि सरकार में कुछ गलत हो रहा है तो वह उसे ठीक नहीं कर पा रहा है तुमसे पद छोड़ देनी चाहिए.
* ' *पद पर है तो जिम्मेदारी भी लेनी होगी*......
* बिहार के तेजस्वी यादव ने सीधे चिराग पासवान से सवाल उठाते हुए कहा कि अगर उन्हें बिहार में हालात खराब नजर आ रहे हैं तो उन्होंने सरकार में रहते हुए उन्हें सुधारने के लिए क्या कदम उठाए गए है. उन्होंने कहा कि सिर्फ बयान देने से समस्या का समाधान नहीं होगा.
* वही बात करें राजद नेता ने यह भी सवाल किया है कि केंद्र में मंत्री रहते हुए चिराग बिहार के लिए कितना बड़ा पैकेज लेकर आए हैं. उन्होंने कहा कि राज्य इस समय कई इलाकों में बाढ़ और दूसरी तरफ कम बारिश के कारण संकट का सामना कर रहा है ऐसे में सरकार के नेताओं को अपनी जिम्मेदारी बतानी चाहिए.
* *बाढ़ और सुखाड पर भी सरकार को घेरा*...
* तेजस्वी यादव में न्यू बिहार की बाढ़ और सुखाड की स्थिति को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने पूछा कि बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए केंद्र में क्या विशेष सहायता मिली और सुखाड से परेशान किसानों के लिए क्या किया गया है.
* बता दे की सितंबर में तेजस्वी पहले भी बिहार की बाढ़ को लेकर केंद्र से राहत पैकेज की मांग कर चुके हैं और इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग भी उठाई गई थी.
* *बाढ से कई लोग हुए प्रभावित*....
* दरअसल हालिया रिपोर्टर के मुताबिक बिहार के कई जिलों में बाढ़ से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं. कुछ इलाकों में बारिश की कमी से खेती पर भी असर पड़ा है. तेजस्वी इसी दोहरी चुनौती को लेकर सरकार पर लगातार सवाल उठा रहे हैं.
* *प्रधानमंत्री को बिहार की स्थिति देखने क्यों नहीं बुलाया?*
* के प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने यह भी सवाल पूछा कि अगर बिहार की स्थिति इतनी गंभीर है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए क्यों नहीं बुलाया गया है. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में एक ही गठबंधन की सरकार होने के बावजूद बिहार को राहत के लिए इतनी परेशानी क्यों उठानी पड़ रही है.
* *डबल इंजन ट्रबल इंजन?*.....
* तेजस्वी यादव में इसी मुद्दे पर बिहार की एनडीए सरकार में डबल इंजन मॉडल पर भी तंज कसा है. उन्होंने सवाल किया कि जब केंद्र और राज्य में एक ही गठबंधन की सरकार हेतु बिहार की समस्याओं का समाधान क्यों नहीं हो पा रहा है. उन्होंने इस डबल इंजन सरकार की जगह ट्वल इंजन सरकार बताते हुए सरकार के कार्य शैली पर सवाल उठायाहै
📲Get App