🔥 TRENDING सांचौर पंचायत समिति में सरपंच, उप‑सरपं... Maternal Sepsis Mortality Drops to 8%... Biju Boro of Asomiya Pratidin Receives... Bihar CM Samrat Chaudhary Orders Faste... मुरबाड तालुक्यात 'आनंदाची गोड दिवाळी';... તા. 10 થી 12 જાન્યુઆરી, 2027 દરમિયાન ગ...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

चार साल से ब्लॉक पर तैनात सफाईकर्मी पर गांव में सफाई नहीं करने का आरोप

✍️ Reporter: Ajay Kumar Giri 🗓 06 Nov 2026, 03:59 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ग्रामीण ने डीएम, सीडीओ और जिला पंचायत राज अधिकारी से की शिकायत, गलत निरीक्षण रिपोर्ट लगाने का भी आरोप

चांदा, सुलतानपुर।
प्रतापपुर कमैचा विकासखंड की ग्राम पंचायत हड़िया सरपतहा में सफाई व्यवस्था को लेकर शिकायत सामने आई है। गांव में तैनात सफाईकर्मी पर नियमित रूप से सफाई कार्य नहीं करने और चार साल से ब्लॉक मुख्यालय पर काम करने का आरोप लगाया गया है।
सफाईकर्मी महेंद्र कुमार पिछले चार वर्षों से ब्लॉक पर कार्य कर रहे हैं और ग्राम पंचायत में कभी-कभार ही आते हैं। आरोप है कि गांव की गलियों, नालियों और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी का अंबार लगा रहता है। इसके बावजूद ग्राम पंचायत अधिकारी और प्रभारी एडीओ पंचायत हरिकेश कन्नौजिया की ओर से उच्चाधिकारियों को गलत निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत कर नियमित सफाई होने की जानकारी दी जा रही है।
शिकायत में यह भी सवाल उठाया गया है कि सफाईकर्मी का वेतन किस आधार पर भुगतान किया जा रहा है और उसकी उपस्थिति व कार्यों का सत्यापन कौन कर रहा है। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी से मामले की स्थलीय जांच कराने की मांग की है।
साथ ही सफाईकर्मी की उपस्थिति पंजिका और ड्यूटी रजिस्टर की जांच कराकर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
📲Get App