🔥 ट्रेंडिंग बांगरमऊ में पुलिस के साथ ई-रिक्शा चालक... मेघालय सरकार ने कोयला खनन आदेश वापस कि... ट्रिपुरा उच्च न्यायालय ने क़हौई में टी... बीडब्ल्यूपी का 34वाँ स्थायी कार्यालय म... सुखसागर दलदल में तीन दुर्लभ पक्षी प्रज... हिमाचल प्रदेश ने पड़ोसी राज्यों को अति...
26 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

चूरू से बड़ी सियासी खबर: उप जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस की जीत, छोटूलाल बने नए उप जिला प्रमुख!

✍️ रिपोर्टर: Anil Jakhar 🗓 26 नव. 2026, 05:43 PM 👁 23
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

चूरू से बड़ी सियासी खबर: उप जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस की जीत, छोटूलाल बने नए उप जिला प्रमुख!

चूरू से इस वक्त की एक बड़ी सियासी खबर सामने आ रही है। चूरू जिला परिषद के उप जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की है।
इस मुकाबले में कांग्रेस उम्मीदवार छोटूलाल ने बाजी मारते हुए उप जिला प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नरेश सारण को सीधे मुकाबले में शिकस्त दी।
चुनाव परिणामों की बात करें तो यह मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। कांग्रेस प्रत्याशी छोटूलाल को कुल 21 वोट मिले, जबकि भाजपा के नरेश सारण 18 वोट ही हासिल कर पाए। इस तरह कांग्रेस ने 3 वोटों के अंतर से यह चुनाव जीत लिया।
क्रॉस वोटिंग की तमाम अटकलों और सियासी खींचतान के बीच कांग्रेस अपनी राजनीतिक जमीन बचाने में कामयाब रही है। इस चुनाव के नतीजों ने चूरू की जिला परिषद में एक बार फिर सियासी समीकरण बदल दिए हैं।
📲Get App