Travel
बुढ़वा मंगल पर उरई में ट्रैफिक डायवर्जन, जानें कौन-कौन से मार्ग रहेंगे प्रभावित
Watch on:
▶️ YouTube
21 सितंबर रात 10 बजे से मेला समाप्ति तक लागू रहेगा डायवर्जन, कई मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित
उरई, जालौन। आगामी बुढ़वा मंगल पर्व को देखते हुए उरई शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह डायवर्जन 21 सितंबर 2026 की रात 10 बजे से मेला समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। डायवर्जन प्लान के अनुसार कोंच बस स्टैंड से जेल रोड की ओर जाने वाले सभी प्रकार के दोपहिया, तिपहिया, चारपहिया एवं भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इसी तरह रामकुंड तिराहा से कोंच स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों पर भी रोक रहेगी। कानपुर की ओर से आने वाली बसें इक्लासपुरा से जालौन बाईपास चौराहा होते हुए मैकेनिक नगर तिराहा से कोंच स्टैंड की ओर जाएंगी। वहीं कोंच स्टैंड से कानपुर की ओर जाने वाली बसें एवं चारपहिया वाहन मैकेनिक नगर तिराहा से जालौन बाईपास चौराहा होते हुए कानपुर की ओर जाएंगे। इसके अलावा कालपी स्टैंड, अम्बेडकर चौराहा, मंगरापुर तिराहा और जिला परिषद की ओर से कोंच स्टैंड-जेल रोड की तरफ जाने वाले छोटे चारपहिया, ऑटो, टैक्सी एवं दोपहिया वाहन जालौन बाईपास चौराहा से मैकेनिक नगर तिराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से डायवर्जन व्यवस्था का पालन करने तथा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है, ताकि बुढ़वा मंगल मेले के दौरान श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके।