🔥 TRENDING Apple TV to Air Nocturne Season 1 Epis... Rajinikanth’s ‘Jailer 2’ OTT Release D... Yashpal Sharma Featured on Cinematalk.... Jailer 2 to Debut on OTT: Release Date... Anubhav Sinha Talks Ra.One Sequel Poss... Official Trailer of 'Trinity' Starring...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बड़कागांव में मौसम मापक यंत्र आसमान से गिरा, पुलिस ने जब्त किया

✍️ Reporter: Akash Bharti 🗓 30 Oct 2026, 08:43 PM 👁 43
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकरी गांव में रात के करीब आठ बजे एक मौसम मापक उपकरण फटे बैलून के साथ गिरा, पुलिस ने उसे जब्त कर लिया।

बड़कागांव प्रखंड के सिकरी ओपी क्षेत्र अंतर्गत सिकरी गांव में बुधवार की रात करीब आठ बजे आसमान से एक मौसम मापक उपकरण गिरा, जिससे इलाके में हलचल मच गई। सहदेव राम के घर के पास यह उपकरण एक फटे हुए बैलून के साथ मिला, और ग्रामीणों की भीड़ इसे देखने के लिए इकट्ठा हो गई।

ग्रामीणों ने सूचना सिकरी ओपी प्रभारी रामकुमार राम को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उपकरण, बैलून तथा अन्य सामान को अपने कब्जे में ले लिया।

उपकरण पर लगे लेबल के अनुसार यह दक्षिण कोरिया निर्मित कंपनी WEATHEX द्वारा निर्मित WxR-301D रेडियोसोंडे है, जिस पर 'Made in Korea' और जनवरी 2026 की तारीख अंकित है। रेडियोसोंडे वायुमंडल के तापमान, नमी, वायुदाब और हवा से संबंधित आंकड़े जुटाने के लिए उपयोग किया जाता है, जिसे आमतौर पर बड़े मौसम संबंधी गुब्बारे के साथ वायुमंडल में छोड़ा जाता है।

मौसम विभाग ने बताया कि यह उपकरण लगभग 13 किलोमीटर की ऊंचाई पर काम करता है और करीब 500 किलोमीटर के रेडियस में मौसम संबंधी आंकड़े एकत्र कर विभाग को भेजता है। यह सिंगल यूज उपकरण है, जिसका इस्तेमाल केवल एक बार किया जाता है। मौसम विभाग की ओर से जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों के बीच बनी रहस्यमय स्थिति स्पष्ट हो गई।
📲Get App