🔥 TRENDING 34 વર્ષની નિષ્ઠાવાન સેવા બાદ પાટણના ફા... ખેડૂત કલ્યાણ અને જનસમૃદ્ધિનો ઉત્સવ... Berasia ki ambulance balo ki laparvahi વિકાસનો ઉત્સવ, વિકાસ પ્રકલ્પોની સૌગાત... J&K Police Detain Ten Suspects in Shop... રાષ્ટ્ર સેવિકા સમિતિના 90મા વર્ષગાંઠે...
30 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Travel

बदरीनाथ से देहरादून लाैट रहा एक हेलीकॉप्‍टर जोशीमठ के नजदीक पांडुकेश्वर में भेड़ गदेरे की पहाड़ी पर क्रैश हो गया है।

✍️ Reporter: Surya bhan singh 🗓 30 Oct 2026, 07:33 PM 👁 63
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि सेना मौके पर पहुंच चुकी है। साथ ही सेना ने रेस्क्यू की कमान भीसंभाल ली है।

बताया जा रहा कि बदरीनाथ और ज्‍योशीमठ के नजदीक पांडुकेश्वर में भेड़ गदेरे की पहाड़ी पर यह हादसा हुआ है। हेलीकॉप्‍टर ट्रांस भारत कंपनी का है। जिसमें एक पायलट और पांच यात्री सवार थे। सभी यात्री बेंगलुरु के बताए जा रहे हैं।

हेलीकॉप्‍टर बदरीनाथ से देहरादून आ रहा था। जिसे सहस्रधारा हेलीपैड पर उतरना था। हेलीकॉप्टर के चट्टान पर गिरे होने का अंदेशा है। एसडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम के साथ ही सेना भी राहत-बचाव अभियान में लगी है। वहीं एहतियात के तौर पर मैसर्स ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के सभी हेलीकॉप्टरों की उड़ान पर रोक लगा दी गई है।

यूकाडा के सीईओ प्रतीक जैन का कहना है कि पायलट से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है, टीम घटना स्थल को रवाना कर दी गई है।

सीएम धामी ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उक्त हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि 'चाई गांव, जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

स्वयं भी पूरे घटनाक्रम की निरंतर निगरानी कर रहा हूं। गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।'

हेलीकॉप्टर में सवार लोगों के नाम
कैप्टन हिमांशु सभरवाल, उम्र 48 वर्ष, निवासी दिल्ली (पायलट)

प्रतापा, उम्र 41 वर्ष, निवासी कर्नाटक

अरुण सालुंके, उम्र 44 वर्ष, निवासी कर्नाटक

वीबी. शंकर गौड़ा, उम्र 39 वर्ष, निवासी कर्नाटक

सुधीर के., उम्र 50 वर्ष, निवासी कर्नाटक

एसएस नटराजा (सभी यात्री)

खराब मौसम के बाद भी शुक्रवार को बदरीनाथ के लिए उड़ान जारी थीं। दोपहर एक बजकर पांच मिनट एक हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी जो देहरादून पहुंचा। एक बजकर 12 मिनट देहरादून के लिए दूसरे हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी। जो लापता हो गया। एक बजकर 20 मिनट फिर एक हेलीकॉप्टर ने बदरीनाथ से उड़ान भरी। वह भी सुरक्षित देहरादून पहुंच गया।
📲Get App