🔥 TRENDING Punjab Police Deport Ethiopia-Based A-... Elderly in Delhi old age homes celebra... CBI to Probe 2019 Narsinghpur Police E... Madhya Pradesh: Activist‑Councilor Div... Madhya Pradesh food‑safety raid seizes... Ahmedabad Woman Arrested After Fatal S...
08 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बांसडीह विधानसभा के देवतुल्य मतदाताओं, आम नागरिकों और नौजवानों के नाम एक खुली और सीधी अपील...

✍️ Reporter: ANAND KUMAR PANDEY 🗓 08 Nov 2026, 12:15 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

वक्त आ गया है कि बांसडीह की आम जनता खुद अपनी ताकत दिखाए। इस बार हमें किसी पार्टी की गुलामी नहीं करनी है, बल्कि एक सच्चे जनसेवक को खुद आगे बढ़कर चुनाव में लाना है और उन्हें भारी बहुमत से जिताकर विधानसभा भेजना है। और वो इकलौता नाम है—आदरणीय नागेंद्र बहादुर सिंह 'झुन्नू' जी।

बलिया। बांसडीह विधानसभा के देवतुल्य मतदाताओं, आम नागरिकों और नौजवानों के नाम एक खुली और सीधी अपील...
भाइयों और बहनों, अब बहुत हो चुका! हर बार चुनाव आता है, बड़ी-बड़ी पार्टियां हवा हवाई वादे करती हैं, बड़े चेहरों को हमारे ऊपर थोप दिया जाता है, और चुनाव बीतते ही हम फिर से वही बाढ़, कटान, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी झेलने के लिए अकेले छोड़ दिए जाते हैं। क्या हमने सिर्फ वोट देने और नेताओं की गाड़ियां देखने के लिए जनतंत्र बनाया है?
वक्त आ गया है कि बांसडीह की आम जनता खुद अपनी ताकत दिखाए। इस बार हमें किसी पार्टी की गुलामी नहीं करनी है, बल्कि एक सच्चे जनसेवक को खुद आगे बढ़कर चुनाव में लाना है और उन्हें भारी बहुमत से जिताकर विधानसभा भेजना है। और वो इकलौता नाम है—आदरणीय नागेंद्र बहादुर सिंह 'झुन्नू' जी।
झुन्नू जी ने कभी सत्ता का लालच नहीं किया, न ही वे किसी बड़े राजनीतिक घराने के वारिस हैं। वे हमारे बीच के आम इंसान हैं, जिन्होंने छात्र जीवन से लेकर आज तक (1986 से 2026 तक पूरे 40 साल) सिर्फ और सिर्फ लाठियां खाई हैं, अनशन किए हैं और जेल गए हैं—तो सिर्फ हमारे हक के लिए।
• जब महाराजपुर में घाघरा/सरयू नदी के कटान से हमारे भाइयों के घर उजड़ रहे है, तब अधिकारियों को जगाने के लिए 30-30 किलोमीटर पैदल मार्च करने वाले नेता का नाम झुन्नू जी है।
• तहसील में जब आम जनता से भ्रष्टाचार और अवैध वसूली की जाती है, तब उसके खिलाफ धरने पर बैठने वाले का नाम झुन्नू जी है।
मेरी बांसडीह के हर एक नागरिक से हाथ जोड़कर अपील है:
आओ, इस बार दलगत राजनीति की बेड़ियों को तोड़ फेंकें। बड़ी-बड़ी पार्टियों के टिकट और पैसे के अहंकार को अपनी एकजुटता से जवाब दें। हम जनता ही झुन्नू जी की असली पार्टी हैं और हम जनता ही उनका टिकट हैं! हमें खुद आगे बढ़कर आदरणीय झुन्नू जी को चुनाव में उतारना होगा, उनके कंधों को मजबूत करना होगा और उन्हें बांसडीह का विधायक बनाना होगा।
अगर हम आज नहीं जागे, तो आने वाली पीढ़ियां हमें कभी माफ नहीं करेंगी। ईमानदार राजनीति को जिंदा रखने के लिए, अपने हक के लिए और बांसडीह के सुनहरे भविष्य के लिए—आइए, झुन्नू जी को अपना नेता चुनें!
सच्ची जनसेवा जिंदाबाद!
बांसडीह की एकजुटता जिंदाबाद!
📲Get App