🔥 TRENDING मधुबनी में बेकाबू हुआ लोगो का गुस्सा ड... કસુંદર પ્રાથમિક શાળાના બાળકોને દાતાઓની... ಡಿ.ಎಂ. ಮಕಾನದಾರ, ಧರೆಪ್ಪ ಠಕ್ಕನ್ನವರ ಇವರಿಗ... गोविंदपुर में एक ही रात दो दुकानों में... માન. મુખ્યમંત્રી શ્રી ભૂપેન્દ્રભાઈ પટે... Delhi's AQI spikes to 331 on Nov 3, wi...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह_ जलदाय एवं जल संसाधन विभाग ने आयोजित की जागरूकता गतिविधियां

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 03 Nov 2026, 04:21 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह_

जलदाय एवं जल संसाधन विभाग ने आयोजित की जागरूकता गतिविधियां

पेयजल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और जल संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग का दिया संदेश

दौसा, 3 नवम्बर। पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और आमजन में सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के तहत मंगलवार को विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान जलदाय विभाग की ओर से पेयजल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन पर चर्चा की गई, वहीं जल संसाधन विभाग की ओर से गेटोलाव तालाब एवं रेहड़िया बांध पर कार्यक्रम आयोजित कर जल संरक्षण का संदेश दिया गया।

जलदाय विभाग की ओर से अधीक्षण अभियंता कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पेयजल के बुद्धिमत्तापूर्ण उपयोग, संरक्षण एवं संवर्धन पर चर्चा की गई। अधिशासी अभियंता एवं तकनीकी सहायक अंकित कुमार जैन ने बताया कि 1 से 7 नवम्बर तक ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत मिशन लाइफ से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रतिदिन जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

चर्चा के दौरान अधिशासी अभियंता खंड दौसा हनुमान प्रसाद मीणा ने वर्षा जल संचयन के क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि सहायक अभियंता दौसा शहर एवं ग्रामीण कार्यालय के समीप स्थित बनादास की बावड़ी में कार्यालय की छत पर एकत्रित होने वाले वर्षा जल को पाइप के माध्यम से पहुंचाया गया है। इसी प्रकार राजेश पायलट स्टेडियम के पास स्थित राम मंदिर की छत से वर्षा जल को पाइप के माध्यम से संग्रहित कर खुले कुएं से जोड़ा गया, जिससे कुएं के जलस्तर में वृद्धि के साथ पानी की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ।

कार्यक्रम में विभाग के आईईसी संजय राणा एवं एचआरडी डॉ. राजकुमार सिंह ने भी फील्ड में किए गए जल संरक्षण कार्यों के अनुभव साझा किए। इससे पूर्व उपस्थित कार्मिकों को पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग एवं सतत जीवनशैली अपनाने की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर सहायक अभियंता जगराम मीणा, तेज सिंह मीणा, रंगलाल सैनी एवं नरेश कुमार मीणा, कनिष्ठ अभियंता लौटनता, सोनू सैनी, मोहित शर्मा एवं मुकेश कुमार चेची सहित विभाग के अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

इसी क्रम में जल संसाधन विभाग की ओर से गेटोलाव तालाब एवं रेहड़िया बांध पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अधिशासी अभियंता एमएल मीणा ने बताया कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन तथा उपलब्ध जल संसाधनों के उचित उपयोग के प्रति आमजन को जागरूक किया गया।
📲Get App