राजनीति
बलिया: बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन पर कांग्रेस का पलटवार, भवन को गंगाजल से धोने की घोषणा
बलिया में बीजेपी महिला मोर्चा के कांग्रेस भवन पर प्रदर्शन के बाद महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अनुपमा सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भवन को गंगाजल से धोकर पवित्र किया जाएगा।
बलिया में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की महिलाओं द्वारा कांग्रेस कमेटी भवन पर चढ़कर प्रदर्शन करने के मामले पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। महिला कांग्रेस कमेटी बलिया की अध्यक्ष अनुपमा सिंह ने कहा कि कांग्रेस भवन पर की गई इस "नौटंकी" के बाद अब पूरे कांग्रेस भवन को गंगाजल से पवित्र किया जाएगा।
अनुपमा सिंह ने भाजपा महिला मोर्चा पर निशाना साधते हुए कहा कि आए दिन भाजपा में भाजपा के लोगों द्वारा ही भाजपा की महिलाओं का उत्पीड़न किया जाता है, उस समय इन भाजपा नेत्रियों की जुबान सिल जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महिला मोर्चा के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वे बिना किसी मुद्दे के कांग्रेस भवन पर चढ़कर सिर्फ नौटंकी कर रही हैं।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं के सम्मान के लिए हमेशा लड़ती रही है और इस तरह के राजनीतिक स्टंट से कांग्रेस डरने वाली नहीं है। अनुपमा सिंह ने भाजपा महिला मोर्चा को सलाह दी कि उन्हें पहले अपने घर के अंदर हो रहे महिला उत्पीड़न पर बोलना चाहिए। इस घटना के बाद बलिया की सियासत में कांग्रेस बनाम भाजपा महिला मोर्चा की जुबानी जंग तेज हो गई है।