🔥 TRENDING M.S.B. Arts and Commerce College hosts... Bidar news मंझिआंव थाना में दुर्गा पूजा शांतिपूर्... Delhi to Install 100,000 Smart Street... International Scientists Debate Abando... India's Aditya-L1 and Europe's Proba-3...
16 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
एटा: मिशन शक्ति के तहत पारिवारिक विवादों के सफल निस्तारण पर दंपति सम्मानित
Local

एटा: मिशन शक्ति के तहत पारिवारिक विवादों के सफल निस्तारण पर दंपति सम्मानित

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 16 Oct 2026, 03:55 PM 👁 6
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

एटा पुलिस की परिवार परामर्श टीम ने मिशन शक्ति अभियान फेज 6.0 के अंतर्गत पारिवारिक विवादों के सफल समाधान पर दंपतियों को सम्मानित किया। क्षेत्राधिकारी नगर ने टीम के प्रयासों की सराहना की।

एटा जनपद में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण तथा पारिवारिक विवादों के समाधान के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 6.0 के अंतर्गत एटा पुलिस की परिवार परामर्श टीम द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। पुलिस लाइंस एटा स्थित मीटिंग हॉल में आयोजित कार्यक्रम में, परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से आपसी मतभेदों को दूर कर सफलतापूर्वक सुलह करने वाले दंपतियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह ने सम्मानित दंपतियों एवं उनके परिजनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद एवं सामंजस्यपूर्ण वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि पारिवारिक विवादों का समाधान आपसी संवाद, विश्वास, धैर्य एवं समझदारी से संभव है। परिवार परामर्श केंद्र ऐसे मामलों में दोनों पक्षों की समस्याओं को सुनकर आपसी सहमति स्थापित कराने तथा परिवार को पुनः एकजुट करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

एटा पुलिस की परिवार परामर्श टीम द्वारा किए जा रहे प्रयासों का उद्देश्य केवल विवादों का निस्तारण करना ही नहीं, बल्कि दंपतियों के बीच आपसी विश्वास बहाल करना, वैवाहिक संबंधों को मजबूत बनाना तथा परिवारों में खुशहाली एवं सौहार्द का वातावरण स्थापित करना भी है। क्षेत्राधिकारी नगर ने परिवार परामर्श टीम द्वारा किए जा रहे इन महत्वपूर्ण प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर काउंसलर डॉ. अशोक कुमार, श्री राजेंद्र कश्यप, पीएलवी श्रीमती पूनम यादव, पीएलवी श्रीमती रिचा यादव, पीएलवी श्रीमती खुशबू शर्मा, पीएलवी श्रीमती विनीता यादव, पुलिस स्टाफ परिवार परामर्श केंद्र प्र0नि0 श्रीमती ब्रह्मवती, उ0नि0 श्रीमती सुनीता बाई, महिला हेड कांस्टेबल प्रीति शर्मा, महिला कांस्टेबल रजनी, महिला कांस्टेबल विनेश आदि उपस्थित रहे। एटा पुलिस परिवारों में खुशहाली, समाज में सौहार्द तथा महिला सुरक्षा एवं सम्मान के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
📲Get App