🔥 TRENDING Tripura High Court rules child‑care en... CJI Surya Kant Commends Justice Sanjay... 239 Medicines Fail Quality Tests, 83 M... Heavy Rain Expected in Himachal Prades... Waterborne disease cases spike at dist... Uttarakhand records 4.8 million pilgri...
23 Aug 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Food

बिक्रम में शराब और बियर के साथ लग्जरी कार जब्त, शराब के नशे में तीन गिरफ्तार

✍️ Reporter: Rishikesh Kumar 🗓 22 Aug 2026, 05:56 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

थानाध्यक्ष प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गुप्त सूचना पर मझौली-सिघाड़ा रोड में की गई घेराबंदी

पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल अंतर्गत बिक्रम थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बियर और शराब की बोतलों के साथ एक लग्जरी कार को जब्त किया है। इसके साथ ही मौके से तीन लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। यह पूरी कार्रवाई बिक्रम थानाध्यक्ष प्रभात कुमार के कुशल नेतृत्व में अंजाम दी गई।


गुप्त सूचना पर की गई घेराबंदी

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक CNG कार में कुछ संदिग्ध लोग जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रभात कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम ने मझौली-सिघाड़ा रोड में जाल बिछाया और सघन घेराबंदी कर दी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध XL6 ZETA CNG कार को रोककर उसकी तलाशी ली।


कार से बरामद हुई शराब, तीन गिरफ्तार

जांच के दौरान लग्जरी कार के अंदर से बियर और शराब की बोतलें बरामद की गईं। कार में सवार तीनों युवक शराब के नशे में धुत थे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया और कार को अपने कब्जे में ले लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिनेमा हॉल रोड, बिक्रम निवासी जुग्नु कुमार, अनिल कुमार, तथा दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के सिघड़ा निवासी भोनु कुरैशी के रूप में हुई है


पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और शराब के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी हुई है
📲Get App