🔥 TRENDING અમદાવાદમાં મોટેરા, વસ્ત્રાલ અને હંસપુર... નરોડા, અમદાવાદમાં જન્મદિવસની ઉજવણીમાં... Fact-check: Videos misrepresented as a... West Bengal's New Industrial Policy Of... Bihar Police Seize 176 g Cannabis, Ill... JD‑U evaluates Bihar MLC election resu...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बिक्रम में मीठा बाजार नहर पर नगर अध्यक्ष मनिता देवी की पहल से बना लोहे का पुल,आसान हुआ सफर
Local

बिक्रम में मीठा बाजार नहर पर नगर अध्यक्ष मनिता देवी की पहल से बना लोहे का पुल,आसान हुआ सफर

✍️ Reporter: Rishikesh Kumar 🗓 06 Aug 2026, 12:34 PM 👁 203
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पटना जिले के बिक्रम नगर पंचायत स्थित मीठा बाजार में अब लोगों को बिजली के पोल पर संतुलन बनाकर खतरनाक तरीके से नहर पार नहीं करनी पड़ेगी।नगर अध्यक्ष मनिता देवी की विशेष पहल से नहर पर मजबूत लोहे का पुल बनकर तैयार हो गया है,दर्जनों गांवों को होगा फायदा

पटना जिले के बिक्रम नगर पंचायत वासियों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। स्थानीय मीठा बाजार के समीप नहर पार करने के लिए पिछले 20 वर्षों से जारी लोगों का इंतजार अब खत्म हो गया है। नगर अध्यक्ष मनिता देवी की अनूठी पहल से नहर पर एक मजबूत लोहे के पुल (आयरन फुटओवर ब्रिज) का निर्माण कार्य पूरा हो गया है, जिसे अब आम जनता के आवागमन के लिए खोल दिया गया है।

गौरतलब है कि मीठा बाजार के पास नहर को पार करने के लिए पिछले दो दशकों से कोई स्थायी व्यवस्था नहीं थी। स्थानीय ग्रामीण, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे बिजली के पुराने खंभों पर संतुलन बनाकर जान जोखिम में डालकर नहर पार करने को मजबूर थे। खासकर बरसात के दिनों में जलस्तर और बहाव बढ़ने से यहां हर वक्त बड़े हादसे का डर बना रहता था।

जनता की इस गंभीर और पुरानी समस्या को देखते हुए बिक्रम नगर पंचायत की अध्यक्ष मनिता देवी ने इसे अपनी प्राथमिकता में शामिल किया। उन्होंने केवल वादे करने के बजाय धरातल पर त्वरित कार्रवाई की और बेहद कम समय में एक मजबूत लोहे का पुल बनवाकर तैयार कराया। उनकी इस तत्परता की वजह से सालों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान संभव हो सका।

इस पुल के चालू होने से मीठा बाजार और आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों लोगों का दैनिक आवागमन अब पूरी तरह सुरक्षित और आसान हो गया है। 20 सालों बाद मिली इस बड़ी राहत से स्थानीय लोगों में भारी उत्साह है। ग्रामीणों ने नगर अध्यक्ष मनिता देवी का आभार व्यक्त करते हुए उनके इस जनहित कार्य और दूरदर्शी नेतृत्व की जमकर सराहना की है।
📲Get App