अपराध
बिक्रम में हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, नौबतपुर से जुड़े तार
यहाँ देखें:
▶️ YouTube
गुप्त सूचना पर निजामपुर टोला में पुलिस की छापेमारी, एक देशी पिस्टल, मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद, मुख्य सप्लायर की तलाश तेज
पटना जिले के बिक्रम थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो शातिर अपराधियों को अवैध हथियार और कारतूस के साथ रंगे हाथ दबोचा है।
थानाध्यक्ष के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई बिक्रम थाना अध्यक्ष प्रभात कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने निजामपुर टोला गांव में अचानक छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी करके निजामपुर टोला निवासी 27 वर्षीय चंदन कुमार और 28 वर्षीय राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 01 देशी पिस्टल, 01 मैगजीन, 04 जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन बरामद किया है
नौबतपुर लख से जुड़ा है मामला
पुलिस की पूछताछ में इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। गिरफ्तार राहुल कुमार ने बताया कि बरामद हथियार उसे चंदन कुमार ने ही आज सुबह रखने के लिए दिया था। जब पुलिस ने चंदन कुमार से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने बताया कि यह हथियार उसे दनाड़ा गांव के रहने वाले पवन कुमार ने बीते 12 अगस्त 2026 को नौबतपुर लख के पास सौंपा था।
आरोपी भेजे गए जेल, छापेमारी जारी
बिक्रम थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब मुख्य सप्लायर पवन कुमार की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।