🔥 TRENDING Hyderabad Faces Hot, Muggy Conditions... Editorial raises doubts over ISRO's fu... Vantara Unveils Members of Its New Ind... Odisha Matriculation Toppers Receive R... Odisha Braces for Week-Long Heavy Rain... Congress demands KCR attend Telangana...
07 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बिक्रम के अराप गांव में पुलिस का छापा, 15 लीटर देसी शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
Crime

बिक्रम के अराप गांव में पुलिस का छापा, 15 लीटर देसी शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

✍️ Reporter: Rishikesh Kumar 🗓 06 Sep 2026, 11:32 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

चोरी-छिपे बेची जा रही थी शराब, थानाध्यक्ष प्रभात कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, आरोपी महिला भेजी गई जेल

पटना जिले के बिक्रम थाना क्षेत्र से पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शनिवार देर शाम अराप गांव में छापेमारी कर 15 लीटर देसी शराब जब्त की है। इस मामले में पुलिस ने शराब बेचने के आरोप में एक महिला को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना पर थानाध्यक्ष ने बनाई विशेष टीम

बिक्रम थाना पुलिस को पिछले कुछ समय से लगातार यह जानकारी मिल रही थी कि अराप गांव में कुछ लोगों द्वारा चोरी-छिपे देसी शराब बेचने का धंधा धड़ल्ले से चलाया जा रहा है। इस इनपुट के आधार पर थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बिना वक्त गंवाए तुरंत एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया।

छापेमारी में मिली कामयाबी, आरोपी महिला की हुई पहचान

गठित पुलिस टीम ने शनिवार की देर शाम अराप गांव में बताए गए संदिग्ध ठिकाने पर अचानक दबिश दी पुलिस की इस औचक कार्रवाई के दौरान मौके से 15 लीटर देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने तुरंत शराब को जब्त करते हुए मौके से धंधे में शामिल महिला को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार महिला की पहचान अराप गांव की रहने वाली ललिता देवी (पति छोटू राठौर उर्फ बोका) के रूप में हुई है।

रविवार को भेजी गई जेल, अन्य नेटवर्क की तलाश जारी

इस पूरी सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रभात कुमार के साथ अपर थानाध्यक्ष वरुण कुमार और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद रविवार को आरोपी महिला को जेल भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस टीम इस अवैध शराब कारोबार के पीछे जुड़े नेटवर्क के अन्य लोगों और सप्लायरों के बारे में भी गहनता से जानकारी जुटाने में लगी है।
📲Get App