🔥 TRENDING পশ্চিমবঙ্গ বিধানসভার স্পিকার রথীন্দ্র... തിയേറ്ററിൽ തീപ്പിടുത്തം; കത്തിനശിച്ചു Jatara ग्राम पंचायत मुंडिया में सुरेश बैरवा क... FATF Report Details India's Rescue of... Bengaluru Man Kills Daughter's Boyfrie...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sports

बोकारो की वंदना शर्मा ने 10 दिनों में 100 किलोमीटर दौड़ पूरी की

✍️ Reporter: Nitish Kumar Sinha 🗓 06 Nov 2026, 06:21 AM 👁 15
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बोकारो की युवा धाविका वंदना शर्मा ने केवल दस दिनों में सौ किलोमीटर की लंबी दौड़ पूरी कर शानदार प्रदर्शन किया।

बोकारो। दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन और कड़ी मेहनत के दम पर MGM Higher Secondary School, बोकारो की Physical Education Teacher एवं पूर्व राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी वंदना शर्मा ने खेल और फिटनेस के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
उन्होंने Next Mile Challenge के तहत निर्धारित 100 किलोमीटर की दौड़ महज 10 दिनों में पूरी कर ली। खास बात यह है कि इस चुनौती को पूरा करने के लिए प्रतिभागियों को 30 दिनों का समय दिया गया था, लेकिन वंदना शर्मा ने निर्धारित समय से 20 दिन पहले ही अपना लक्ष्य हासिल कर लिया।
उनकी इस उपलब्धि ने उनकी शानदार फिटनेस, सहनशक्ति, अनुशासन और मजबूत इच्छाशक्ति को साबित किया है। इस शानदार प्रदर्शन के लिए Next Mile की ओर से उन्हें मेडल एवं प्रशस्ति प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
वंदना शर्मा की यह उपलब्धि न केवल बोकारो के लिए गर्व की बात है, बल्कि युवाओं, विशेषकर महिलाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।
वंदना शर्मा ने साबित कर दिया कि अगर लक्ष्य के प्रति जुनून और मेहनत करने का जज्बा हो, तो कोई भी मंजिल मुश्किल नहीं होती।
📲Get App