भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश जी ने गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग
Watch on:
▶️ YouTube
भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने चीनी मिलों के गन्ना लेने से पहले इसका मूल्य घोषित करने की मांग की है। टिकैत का कहना है कि इस बार सरकार गन्ने का मूल्य 500 और 600 रुपये के बीच में घोषित करे। उन्होंने ऐलान किया कि किसानों की मांगों को लेकर पहली बार 17 सितंबर को मुजफ्फरनगर में रात्रि महापंचायत होगी।
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) किसानों की मांगों को लेकर जगह-जगह आंदोलन करके सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। इस बीच भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि गन्ने की फसल में खर्च अधिक आ रहा है। बीमारियों की वजह से खेती महंगी हो गई है। चीनी के दाम भी बढ़ गए हैं। इसे देखते हुए इस बार गन्ने की मूल्य 500 से 600 रुपये प्रति क्विंटल के बीच होना चाहिए।
#rakeshtikait #bku