🔥 TRENDING फारबिसगंज में साइकिल रैली से नशा व बाल... जिलाधिकारी एवं एसपी जालौन ने नदीगांव क... Doctors Called to Refresh Knowledge to... Dr Reddy's Andhra Pradesh Unit Faces 2... Indian Army conducts first microlight... Gujarat’s Kalpasar Sea‑Wall Project Ai...
28 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

भारतीय किसान संघ कासगंज की बैठक में संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान पर चर्चा

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 28 Nov 2026, 07:02 PM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

1 दिसंबर से शुरू होगा सदस्यता अभियान

कासगंज। भारतीय किसान संघ जनपद कासगंज की आवश्यक बैठक शनिवार, 28 नवंबर 2026 को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक पुराना बाईपास मार्ग, ग्राम लोहरा के निकट आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंडित कमला प्रसाद ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री श्याम वीर सिंह चौहान ने किया। बैठक में संगठन के पिछले तीन वर्षों के कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही जनपद कासगंज के सातों ब्लॉकों में संगठन का विस्तार करने और सदस्यता अभियान को गति देने पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला पदाधिकारियों द्वारा पूर्व में नियुक्त ब्लॉक प्रभारियों को संबंधित ब्लॉकों में जाकर संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान चलाने की जिम्मेदारी दी गई। बैठक के दौरान जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रांतीय युवा प्रमुख ठाकुर वेद व्रत के अनुमोदन पर जिला अध्यक्ष पंडित कमला प्रसाद ने अभिनव शर्मा को जिला जैविक प्रमुख का दायित्व सौंपा। इसकी घोषणा जिला मंत्री श्याम वीर सिंह चौहान ने की। भारतीय किसान संघ का सदस्यता अभियान 1 दिसंबर से शुरू किया जाएगा। इसके लिए बैठक में जिला अध्यक्ष एवं जिला मंत्री द्वारा वर्तमान कार्यकर्ताओं को सदस्यता रसीद बुक प्रदान की गईं। संगठन ने जनपद कासगंज के प्रत्येक गांव से न्यूनतम 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
बैठक में प्रांतीय युवा प्रमुख ठाकुर वेद व्रत, पूर्व जिला महिला प्रमुख अमृता सिंह, बीज प्रमुख ठाकुर अमर सिंह, शैलेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष गपेंद्र प्रताप, अशोक डांगरा, लखन प्रताप चौहान सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में जिला अध्यक्ष पंडित कमला प्रसाद ने अपने उद्बोधन में संगठन को मजबूत बनाने और सदस्यता अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। उनके उद्बोधन के बाद बैठक का समापन हुआ।
📲Get App