🔥 TRENDING Jalandhar to Host First South Asian Ch... जिलाधिकारी और एसपी जालौन ने मध्य प्रदे... Man Killed in Delhi After Cylinder Thr... Tenant attacked in Delhi amid dispute... सामाजिक कार्यकर्ता राजेश भाऊ खंडेलोटे... कलेक्टर कुन्दन कुमार ने धान खरीद योजना...
28 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

जिलाधिकारी एवं एसपी जालौन ने नदीगांव क्षेत्र के वल्नरेबल व क्रिटिकल मतदान केंद्रों का किया संयुक्त निरीक्षण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 28 Nov 2026, 07:24 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मतदाता सूची की जांच के साथ मतदान केंद्रों की सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

जालौन। आगामी निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी जालौन समीर एवं पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत ने थाना नदीगांव क्षेत्र के वल्नरेबल एवं क्रिटिकल मतदान केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने जिला परिषद इंटर कॉलेज तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय ग्राम कनासी स्थित मतदान केंद्रों का स्थलीय भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदाता सूची का गहनता से अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ (BLO) को मतदाता सूची के अद्यतन, शुद्धता तथा त्रुटिरहित प्रकाशन सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। इसके साथ ही आगामी निर्वाचन को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति का भी जायजा लिया गया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने और संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी कोंच, क्षेत्राधिकारी कोंच, थाना प्रभारी नदीगांव, संबंधित बीएलओ सहित प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
📲Get App