🔥 TRENDING સ્વદેશી ક્ષમતાઓ, સંયુક્ત કામગીરી અને I... तृप्ती फिल्म प्रोडक्शनच्या ‘राया मला प... :* 1. दिल्ली रैली 2. तूफान मुरासु 3.... प्रकाश फाउंडेशन ने बरो (सुपौल) में नशा... CBI brings back Mahadev betting app ki... State Foundation Day 2026: Six Indian...
01 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बहराइच में बैंक कर्ज न चुकाने पर बंधक जमीन की धान की फसल कुर्क

✍️ Reporter: Pramod Kumar 🗓 01 Nov 2026, 08:53 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बहराइच के सदर तहसील क्षेत्र में बैंक से लिया गया 4.39 लाख रुपये का कर्ज समय पर न चुकाने पर राजस्व विभाग की टीम ने बंधक जमीन में खड़ी धान की फसल कुर्क कर ली।

बहराइच। बैंक से लिया गया कर्ज जमा न करने पर राजस्व विभाग की टीम ने रविवार को बंधक जमीन में खड़ी धान की फसल कुर्क कर ली। यह कार्रवाई सदर तहसील क्षेत्र के कुसौर निवासी वारिस अली पुत्र रमजान अली के मामले में की गई।

जानकारी के अनुसार, वारिस अली ने बैंक से 4 लाख 39 हजार रुपये का ऋण लिया था। निर्धारित समय बीतने के बाद भी बकाया धनराशि जमा नहीं की गई। इस संबंध में कई बार नोटिस भी जारी किए गए, लेकिन भुगतान नहीं हुआ।

इसके बाद उपजिलाधिकारी सदर के निर्देश पर रविवार को नायब तहसीलदार और राजस्व निरीक्षक बृजेश सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम गांव पहुंची। इस दौरान राजस्व संग्रह कार्यालय के संजीव कुमार त्रिपाठी, तारकेश्वर शुक्ला, संजीव शर्मा, प्रहलाद शर्मा, राजकुमार यादव, अजय वर्धन और जितेंद्र कुमार सहित यूपी ग्रामीण बैंक की टीम मौजूद रही। टीम ने बंधक जमीन पर खड़ी धान की फसल कुर्क करने की कार्रवाई की।

एसडीएम सदर ने बताया कि संबंधित जमीन बैंक के पास बंधक थी। उन्होंने चेतावनी दी कि कुर्क की गई जमीन पर बिना अनुमति किसी भी प्रकार का कार्य करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App