🔥 TRENDING ધાંગધ્રા શહેરમાં સફાઈ કામદારો માટે મેડ... રાયગઢના દિવેઆગર બીચ પર કરુણ ઘટના: પુણે... ग्वालियर में 3 अक्टूबर को लगेगा नि:शुल... ન્યૂ મેઘદૂત વિદ્યા વિહાર હાયર સેકન્ડરી... स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा, सेवा... मुरैना: फर्जी अंकसूची से डाक विभाग में...
01 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

भारी ट्रकों और धूल से परेशान बरियारपुर के लोग, सड़क की बदहाली से कारोबार भी प्रभावित

✍️ Reporter: Adarsh Raj 🗓 01 Oct 2026, 09:02 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भारी ट्रकों के लगातार आवागमन, धूल, जाम और सड़क के गड्ढों से बरियारपुर के लोग परेशान हैं। बाजार में लोगों की आवाजाही और स्थानीय कारोबार पर भी इसका असर पड़ रहा है।

मुंगेर जिले के बरियारपुर बाजार में पिछले कई महीनों से भारी ट्रकों के लगातार आवागमन के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रकों के चलने से सड़क पर धूल उड़ती है, जगह-जगह गड्ढों के कारण आवागमन मुश्किल होता है और कई बार जाम जैसी स्थिति भी बन जाती है। तेज रफ्तार भारी वाहनों के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि धूल और भारी वाहनों की वजह से लोग बरियारपुर बाजार आने से बच रहे हैं, जिसका सीधा असर दुकानदारों और स्थानीय व्यापार पर पड़ रहा है।
वहीं, मुंगेर-मिर्जाचक-भागलपुर फोरलेन परियोजना के दो लेन पर आवागमन शुरू होने के बावजूद बरियारपुर होकर भारी ट्रकों का परिचालन जारी है। स्थानीय लोगों का सवाल है कि जब फोरलेन का दो लेन चालू हो चुका है, तो भारी ट्रकों को अब भी बरियारपुर बाजार से होकर क्यों गुजारा जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बरियारपुर बाजार से भारी ट्रकों का आवागमन रोकने, सड़क के गड्ढों की मरम्मत कराने और धूल की समस्या से राहत दिलाने की मांग की है।
📲Get App