🔥 TRENDING बिहार शिक्षा विभाग ने 3‑8 नवंबर को शिक... SRFTI to showcase students and faculty... 38 Bird Species Recorded in First Ever... BCCI Steps in to Revive Arunachal Cric... Lal Chowk Post Office Extends Hours to... Jammu & Kashmir Shifts Focus from Secu...
14 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बिहार के वैशाली में गंगा में नाव पलटी, 13 बच्चों समेत कई लोगों की दर्दनाक मौत

✍️ Reporter: Ashish Kumar 🗓 14 Oct 2026, 08:42 AM 👁 44
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

वैशाली जिले के राघोपुर में देर रात गंगा नदी में नाव पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।

बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में देर रात गंगा नदी में एक नाव पलटने से 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के अनुसार, उस समय नाव में 25 से अधिक लोग सवार थे, जिनमें 6 से 15 वर्ष की आयु के कई बच्चे भी शामिल थे। मृतकों की सूची में पिंकी, अंकिता, सुनीता, आर्यन, अलीशा, सिकी, भोणू और मीरा कुमारी के नाम शामिल हैं।

जिला प्रशासन के अनुसार, सभी लोग भोजन करने के लिए जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई। जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने बताया कि हादसे में 7 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए पीएमसीएच भेजा गया है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस घटना पर शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से भी मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की राहत देने की घोषणा की गई है।
📲Get App